कर्मचारी के परिवार को आर्थिक सहयता:क्षेत्र प्रबंधक ने मृतक की पत्नी को दिया 10 दिया चेक

कर्मचारी के परिवार को आर्थिक सहयता:क्षेत्र प्रबंधक ने मृतक की पत्नी को दिया 10 दिया चेक

हरदोई में भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय हरदोई की ओर से सीएपीएफ सैलरी पैकेज के तहत दिवंगत विनोद कुमार के परिवार को बीमा लाभ के रूप में 10 लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया। क्षेत्रीय कार्यालय फर्रुखाबाद के क्षेत्र प्रबंधक विशाल सिद्धार्थ ने दिवंगत की पत्नी रानी देवी को चेक सौंपा। इस दौरान एसबीआई की मदनपुर शाखा, फर्रुखाबाद के शाखा प्रबंधक भी मौजूद रहे। बैंक के अनुसार, सीएपीएफ सैलरी पैकेज के तहत ग्राहकों को विभिन्न वित्तीय और बीमा सुरक्षा लाभ उपलब्ध कराए जाते हैं। क्षेत्र प्रबंधक विशाल सिद्धार्थ ने कहा कि बैंक ग्राहकों और उनके परिवारों को वित्तीय सुरक्षा एवं बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बीमा राशि से कठिन समय में परिवार को आर्थिक सहायता मिलेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *