बारिश के बीच 35 वे दिन भी किसानों का धरना:मेरठ में MDA के खिलाफ रूके हुए प्रतिकर के खिलाफ डटे किसान, रविवार को बड़ा प्रदर्शन

बारिश के बीच 35 वे दिन भी किसानों का धरना:मेरठ में MDA के खिलाफ रूके हुए प्रतिकर के खिलाफ डटे किसान, रविवार को बड़ा प्रदर्शन

मेरठ के लोहियानगर में अपनी मांगों को लेकर किसानों का धरना गुरुवार को 35वें दिन भी जारी रहा। बारिश के बावजूद किसान धरनास्थल पर डटे रहे। किसानों ने स्पष्ट कहा कि जब तक मेरठ विकास प्राधिकरण (MDA) उनका रुका हुआ प्रतिकर और प्लॉट नहीं देता, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। किसानों ने आने वाले रविवार को बड़े प्रदर्शन की तैयारी करने की भी बात कही। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर किसान भूख हड़ताल भी करेंगे। युवा किसान संघर्ष समिति लोहियानगर के नेतृत्व में चल रहे धरने में किसानों ने MDA के खिलाफ नाराजगी जताई। गौरव गुर्जर काजीपुर का कहना है कि लंबे समय से प्रतिकर और प्लॉट मिलने का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। किसानों ने कहा कि बारिश और खराब मौसम भी उनके आंदोलन को कमजोर नहीं कर सकते। जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक किसान धरनास्थल से नहीं हटेंगे। किसानों ने कहा कि अब उनके सब्र का इम्तिहान नहीं लिया जाना चाहिए। यदि MDA ने जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो आने वाले रविवार को बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। किसानों के मुताबिक, आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए जल्द ही महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर भूख हड़ताल जैसे कदम भी उठाए जा सकते हैं। धरनास्थल पर किसानों ने एकजुटता दिखाते हुए किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाए और अपनी मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। किसानों ने कहा कि उनका आंदोलन प्रतिकर और प्लॉट मिलने तक जारी रहेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *