कल से सरकारी अस्पतालों की ओपीडी का समय बदला:16 अक्टूबर से सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक मिलेंगी सेवाएं, इमरजेंसी 24 घंटे रहेगी चालू

कल से सरकारी अस्पतालों की ओपीडी का समय बदला:16 अक्टूबर से सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक मिलेंगी सेवाएं, इमरजेंसी 24 घंटे रहेगी चालू

पंजाब के सभी सरकारी अस्पतालों की ओपीडी सेवाओं का समय बदल दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों की सुविधा और मौसम में बदलाव को ध्यान में रखते हुए नया समय निर्धारित किया है। यह व्यवस्था 16 अक्टूबर 2026 से लागू होगी।
बठिंडा सिविल सर्जन डॉ. तपिंदरजोत ने बताया कि नए आदेशों के अनुसार जिले के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। पहले लागू समय में बदलाव करते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि मरीजों को सुविधाजनक तरीके से उपचार मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पतालों में आपातकालीन सेवाएं पहले की तरह 24 घंटे जारी रहेंगी। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को किसी भी समय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
सिविल सर्जन ने जिले के लोगों से अपील की कि वे ओपीडी में डॉक्टरों से परामर्श लेने के लिए नए निर्धारित समय के अनुसार ही अस्पताल पहुंचें। इससे मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *