हांसी पुलिस का सर्च ऑपरेशन, 6 संदिग्ध वाहन जब्त:न्यू ऑटो मार्केट में खाली प्लॉटों, बंद मकानों की तलाशी, संदिग्ध लोगों से पूछताछ

हांसी पुलिस का सर्च ऑपरेशन, 6 संदिग्ध वाहन जब्त:न्यू ऑटो मार्केट में खाली प्लॉटों, बंद मकानों की तलाशी, संदिग्ध लोगों से पूछताछ

हांसी में पुलिस ने विभिन्न इलाकों में सर्च अभियान चलाया। सीआईए-1, सीआईए-2 और अन्य पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और ठिकानों की जांच की। अभियान के दौरान जगदीश कॉलोनी में आवश्यक कागजात मौके पर नहीं मिलने पर पांच बाइक और एक पिकअप गाड़ी को कब्जे में लिया गया। पुलिस के अनुसार, एसपी के निर्देश पर सीआईए-2 हांसी और पुलिस चौकी अनाज मंडी की टीम ने जगदीश कॉलोनी में अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की गई। जांच में पांच मोटरसाइकिलें और एक पिकअप गाड़ी ऐसी मिलीं, जिनके आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। पुलिस ने सभी छह वाहनों को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की। न्यू ऑटो मार्केट में खाली प्लॉटों और बंद मकानों की जांच सर्च अभियान के तहत थाना शहर हांसी और सीआईए-1 की टीम ने न्यू ऑटो मार्केट में भी दबिश दी। पुलिस टीमों ने खाली प्लॉटों, बंद मकानों और अन्य संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। इसके अलावा पुलिस चौकी सिसाय पुल, पुलिस चौकी किला बाजार, एवीटी स्टाफ हांसी और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने भी अलग-अलग क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया। नशा तस्करी की सूचना देने की अपील एसपी विनोद कुमार ने कहा कि नशे की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाना पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस संदिग्ध स्थानों, वाहनों और गतिविधियों पर लगातार निगरानी रख रही है। हांसी पुलिस ने आमजन से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को नशे की बिक्री, तस्करी या अन्य संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस के अनुसार, अपराधों की रोकथाम और नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *