मनिहारी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पर दूसरी FIR:थाने में हंगामा, गाली-गलौज और पुलिस पर अवैध वसूली का वीडियो वायरल करने का आरोप

मनिहारी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पर दूसरी FIR:थाने में हंगामा, गाली-गलौज और पुलिस पर अवैध वसूली का वीडियो वायरल करने का आरोप

मनिहारी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद राजेश कुमार यादव उर्फ लाखो यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन पर थाने में हंगामा करने, गाली-गलौज करने और पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगाकर वीडियो वायरल करने के मामले में एक और FIR दर्ज की गई है। एक दिन में उनके खिलाफ यह दूसरा मामला दर्ज हुआ है। पुलिस अवर निरीक्षक इमाम हसन ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, 11 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 3:05 बजे लाखो यादव अपने सहयोगी कुंदन यादव और अन्य लोगों के साथ फॉर्च्यूनर गाड़ी (BR39AW0870) से मनिहारी थाने पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने थाना परिसर में गाली-गलौज करते हुए हंगामा किया। साथ ही पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगाकर वीडियो वायरल किया। पुलिस का कहना है कि बाबा कंस्ट्रक्शन से जुड़े मामले में झूठे आरोप लगाकर उसकी छवि खराब करने की कोशिश की गई। कनीय अभियंता से मारपीट का भी केस इससे पहले मुख्य पार्षद के खिलाफ कनीय अभियंता मोहम्मद रिजवान से मारपीट, सरकारी दस्तावेज फाड़ने और 8,400 रुपये लूटने के आरोप में भी केस दर्ज किया गया था। इस मामले में मनिहारी थाने में कांड संख्या 488/26 दर्ज है। इस घटना के विरोध में नगर पंचायत के सभी कर्मी अनिश्चितकालीन धरने पर चले गए हैं। कर्मियों ने कार्य बहिष्कार भी शुरू कर दिया है। SDPO बोले- दो FIR दर्ज, तीसरे मामले की जांच जारी मनिहारी SDPO विनोद कुमार ने बताया कि घाट पर स्नान के लिए रेलवे की जमीन पर बासुकी नाथ नाम के व्यक्ति को ठेका दिया गया है। मुख्य पार्षद इस प्रक्रिया को अवैध बता रहे थे और इससे संबंधित पर्ची लेकर थाने पहुंचे थे। वहां गाली-गलौज और हंगामा किए जाने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कांड संख्या 486/26 दर्ज की। SDPO के मुताबिक, इसके बाद कनीय अभियंता मोहम्मद रिजवान के साथ मारपीट और सरकारी कागजात फाड़ने की शिकायत पर कांड संख्या 488/26 दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि मुख्य पार्षद के खिलाफ फिलहाल दो FIR दर्ज हैं। नगर पंचायत से जुड़े कथित घोटाले के एक अन्य मामले की जांच चल रही है। दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसमें आगे की कार्रवाई की जाएगी। मनिहारी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद राजेश कुमार यादव उर्फ लाखो यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन पर थाने में हंगामा करने, गाली-गलौज करने और पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगाकर वीडियो वायरल करने के मामले में एक और FIR दर्ज की गई है। एक दिन में उनके खिलाफ यह दूसरा मामला दर्ज हुआ है। पुलिस अवर निरीक्षक इमाम हसन ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, 11 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 3:05 बजे लाखो यादव अपने सहयोगी कुंदन यादव और अन्य लोगों के साथ फॉर्च्यूनर गाड़ी (BR39AW0870) से मनिहारी थाने पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने थाना परिसर में गाली-गलौज करते हुए हंगामा किया। साथ ही पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगाकर वीडियो वायरल किया। पुलिस का कहना है कि बाबा कंस्ट्रक्शन से जुड़े मामले में झूठे आरोप लगाकर उसकी छवि खराब करने की कोशिश की गई। कनीय अभियंता से मारपीट का भी केस इससे पहले मुख्य पार्षद के खिलाफ कनीय अभियंता मोहम्मद रिजवान से मारपीट, सरकारी दस्तावेज फाड़ने और 8,400 रुपये लूटने के आरोप में भी केस दर्ज किया गया था। इस मामले में मनिहारी थाने में कांड संख्या 488/26 दर्ज है। इस घटना के विरोध में नगर पंचायत के सभी कर्मी अनिश्चितकालीन धरने पर चले गए हैं। कर्मियों ने कार्य बहिष्कार भी शुरू कर दिया है। SDPO बोले- दो FIR दर्ज, तीसरे मामले की जांच जारी मनिहारी SDPO विनोद कुमार ने बताया कि घाट पर स्नान के लिए रेलवे की जमीन पर बासुकी नाथ नाम के व्यक्ति को ठेका दिया गया है। मुख्य पार्षद इस प्रक्रिया को अवैध बता रहे थे और इससे संबंधित पर्ची लेकर थाने पहुंचे थे। वहां गाली-गलौज और हंगामा किए जाने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कांड संख्या 486/26 दर्ज की। SDPO के मुताबिक, इसके बाद कनीय अभियंता मोहम्मद रिजवान के साथ मारपीट और सरकारी कागजात फाड़ने की शिकायत पर कांड संख्या 488/26 दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि मुख्य पार्षद के खिलाफ फिलहाल दो FIR दर्ज हैं। नगर पंचायत से जुड़े कथित घोटाले के एक अन्य मामले की जांच चल रही है। दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसमें आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *