जामताड़ा में सफाई कर्मियों ने सड़कों पर कचरा फेंका:मानदेय नहीं मिलने से नाराज कर्मियों का प्रदर्शन, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

जामताड़ा में सफाई कर्मियों ने सड़कों पर कचरा फेंका:मानदेय नहीं मिलने से नाराज कर्मियों का प्रदर्शन, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

जामताड़ा शहर में गुरुवार दोपहर सफाई कर्मियों ने मानदेय न मिलने के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। नगर पंचायत जामताड़ा के सफाई कर्मियों ने चार महीने से वेतन न मिलने का आरोप लगाते हुए शहर की मुख्य सड़कों पर कचरा फेंक दिया। अचानक हुए इस प्रदर्शन से शहर में हड़कंप मच गया। दुर्गापूजा के दौरान सड़कों पर कचरा फैलने से सफाई व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। प्रदर्शन नगर पंचायत कार्यालय से शुरू होकर सुभाष चौक और टावर चौक तक गया। बकाया मानदेय नहीं तो आंदोलन जारी रखने की चेतावनी कर्मियों ने बताया कि उन्हें पिछले चार महीने से मानदेय नहीं मिला है। उन्होंने कई बार अधिकारियों को अपनी समस्या बताई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने साफ किया कि जब तक बकाया मानदेय नहीं मिलता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। जामताड़ा नगर पंचायत की कार्यपालक अधिकारी सोमा खंडेत ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं और मामले में आगे कार्रवाई भी की जाएगी। जामताड़ा शहर में गुरुवार दोपहर सफाई कर्मियों ने मानदेय न मिलने के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। नगर पंचायत जामताड़ा के सफाई कर्मियों ने चार महीने से वेतन न मिलने का आरोप लगाते हुए शहर की मुख्य सड़कों पर कचरा फेंक दिया। अचानक हुए इस प्रदर्शन से शहर में हड़कंप मच गया। दुर्गापूजा के दौरान सड़कों पर कचरा फैलने से सफाई व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। प्रदर्शन नगर पंचायत कार्यालय से शुरू होकर सुभाष चौक और टावर चौक तक गया। बकाया मानदेय नहीं तो आंदोलन जारी रखने की चेतावनी कर्मियों ने बताया कि उन्हें पिछले चार महीने से मानदेय नहीं मिला है। उन्होंने कई बार अधिकारियों को अपनी समस्या बताई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने साफ किया कि जब तक बकाया मानदेय नहीं मिलता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। जामताड़ा नगर पंचायत की कार्यपालक अधिकारी सोमा खंडेत ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं और मामले में आगे कार्रवाई भी की जाएगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *