गायजी में राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह ने कहा कि इस बार प्रदेश स्तर पर आयोजन होने वाले बाबू सभागार कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल्लिकार्जुन खड़गे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सांसद अखिलेश सिंह ने स्पष्ट किया कि हर साल यह कार्यक्रम 21 अक्टूबर को आयोजित किया जाता है, लेकिन इस बार इसे 25 अक्टूबर को आयोजित करने का विशेष कारण है। उन्होंने बताया कि 23 अक्टूबर को चुनाव और एमएलसी चुनाव होने के कारण तारीख में बदलाव किया गया है। विशेष रूप से गयाजी आया हूं ताकि यहां के स्थानीय लोगों को कार्यक्रम का निमंत्रण दे सकूं। उन्होंने कहा, हमारी इच्छा है कि गयावासी पहले पटना पहुंचकर अतिथियों का स्वागत करें। बिहार के पहले मुख्यमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी श्री बाबू (श्रीकृष्ण सिंह) की जयंती समारोह से पहले सांसद ने ये बातें पीसी में कही है।। कार्यक्रम में जुटेंगे प्रदेशभर के दिग्गज नेता अखिलेश सिंह ने जानकारी दी कि इस भव्य समारोह में बिहार के सभी प्रदेश स्तरीय नेता, प्रदेश अध्यक्ष सहित मीरा कुमार, निखिल कुमार, मदन मोहन झा, तारीख अनवर और जावेद साहब समेत कई वरिष्ठ नेता एक साथ मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। ’कांग्रेस हमेशा न्याय के पक्ष में रहती है’ जब सासंद से अंकिता भंडारी हत्याकांड के माता-पिता की राहुल गांधी से मुलाकात और कांग्रेस पार्टी के रुख के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी हमेशा से न्याय के पक्ष में खड़ी रही है। उन्होंने उत्तराखंड की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी ने हमेशा पीड़ितों को न्याय दिलाने की बात की है और आगे भी करती रहेगी। इसके साथ ही उन्होंने हालिया राज्यपालों के मनोनयन और उससे जुड़े मामलों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हाल ही में जितने राज्यपाल नियुक्त हुए हैं उनमें से एक संदिग्ध हैं। जब सवाल किया गया कि शेष 4 पर कांग्रेस की सहमति है क्या। इस पर कहा कि जो आपने पूछा उसका जवाब दे दे दिया, बस।
बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे गौरतलब है कि पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. गगन कुमार मिश्रा और कांग्रेस नेत्री डॉ. देविका सरयार मिश्र के नेतृत्व के श्रीबाबू जयंती के मद्देनजर निमंत्रण समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रजनीश झुना, सन्तोष कुशवाहा, विजय कुमार मिट्ठू, डॉ. शशिशेखर समेत जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। गायजी में राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह ने कहा कि इस बार प्रदेश स्तर पर आयोजन होने वाले बाबू सभागार कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल्लिकार्जुन खड़गे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सांसद अखिलेश सिंह ने स्पष्ट किया कि हर साल यह कार्यक्रम 21 अक्टूबर को आयोजित किया जाता है, लेकिन इस बार इसे 25 अक्टूबर को आयोजित करने का विशेष कारण है। उन्होंने बताया कि 23 अक्टूबर को चुनाव और एमएलसी चुनाव होने के कारण तारीख में बदलाव किया गया है। विशेष रूप से गयाजी आया हूं ताकि यहां के स्थानीय लोगों को कार्यक्रम का निमंत्रण दे सकूं। उन्होंने कहा, हमारी इच्छा है कि गयावासी पहले पटना पहुंचकर अतिथियों का स्वागत करें। बिहार के पहले मुख्यमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी श्री बाबू (श्रीकृष्ण सिंह) की जयंती समारोह से पहले सांसद ने ये बातें पीसी में कही है।। कार्यक्रम में जुटेंगे प्रदेशभर के दिग्गज नेता अखिलेश सिंह ने जानकारी दी कि इस भव्य समारोह में बिहार के सभी प्रदेश स्तरीय नेता, प्रदेश अध्यक्ष सहित मीरा कुमार, निखिल कुमार, मदन मोहन झा, तारीख अनवर और जावेद साहब समेत कई वरिष्ठ नेता एक साथ मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। ’कांग्रेस हमेशा न्याय के पक्ष में रहती है’ जब सासंद से अंकिता भंडारी हत्याकांड के माता-पिता की राहुल गांधी से मुलाकात और कांग्रेस पार्टी के रुख के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी हमेशा से न्याय के पक्ष में खड़ी रही है। उन्होंने उत्तराखंड की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी ने हमेशा पीड़ितों को न्याय दिलाने की बात की है और आगे भी करती रहेगी। इसके साथ ही उन्होंने हालिया राज्यपालों के मनोनयन और उससे जुड़े मामलों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हाल ही में जितने राज्यपाल नियुक्त हुए हैं उनमें से एक संदिग्ध हैं। जब सवाल किया गया कि शेष 4 पर कांग्रेस की सहमति है क्या। इस पर कहा कि जो आपने पूछा उसका जवाब दे दे दिया, बस।
बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे गौरतलब है कि पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. गगन कुमार मिश्रा और कांग्रेस नेत्री डॉ. देविका सरयार मिश्र के नेतृत्व के श्रीबाबू जयंती के मद्देनजर निमंत्रण समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रजनीश झुना, सन्तोष कुशवाहा, विजय कुमार मिट्ठू, डॉ. शशिशेखर समेत जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

