सीकर के फतेहपुर शेखावाटी कस्बे में दो सांडों के हमले में रिटायर्ड कर्मचारी घायल हो गए। वे अपने घर के बाहर झाडू लगा रहे थे। इस दौरान पीछे दो सांड एक-दूसरे के पीछे भागते हुए आए और बुजुर्ग को गिरा दिया। हमले का वीडियो भी सामने आया है। घायल को उपजिला हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। हमले के बाद से कस्बे के लोगों में डर है। दो दिन पहले सीकर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में भी सांड के हमले में रेस्टोरेंट संचालक जितेश की मौत हो गई थी। रिटायर्ड कर्मचारी के चिल्लाने पर आए परिजन हमले में घायल रिटायर्ड कर्मचारी प्रेम प्रकाश है। वे चमड़ियां दवा खाने के पास अपने घर के सामने सफाई कर रहे थे। इस दौरान सांडों के हमले में घायल हो गए। बुजुर्ग के चिल्लाने पर परिवार और पड़ोस के लोग पहुंचे। बुजुर्ग को हॉस्पिटल लेकर गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। हमले में उन्हें काफी चोट आई है। एक-दूसरे के पीछे भागते हुए आए सांड गली में लगे सीसीटीवी में घटना कैद हो गई। वीडियो में बुजुर्ग झाडू लगाते नजर आए है। पीछे से दो सांड भागते हुए आए और बुजुर्ग को टक्कर मार दी। बुजुर्ग सड़क पर गिर गए। इसके बाद तीसरा सांड भी आए। हमले के बाद लोगों में गुस्सा सांडों के हमले के बाद से लोगों में गुस्सा है। लोगों का कहना है कि सड़क पर अवारा पशु घूमते रहते है और लोगों पर हमला करते है। इसके बाद भी अवारा पशुओं को गोशालाओं में नहीं ले जाया जाता। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि गोवंश को चारा और रोटियां खिलाने के लिए सड़कों और डिवाइडरों पर डाल देते हैं। इसके चलते गोवंश एक ही स्थान पर एकत्रित हो जाता है और दिनभर सड़कों पर घूमते रहते है। इससे यातायात प्रभावित होने के साथ ही राहगीरों पर हमले का खतरा भी बना रहता है। — ये खबर भी पढ़िए- सीकर में सांड के हमले में रेस्टोरेंट संचालक की मौत:फेफड़ा बाहर आया; स्कूटी से घर जा रहा था, मौके पर हुई मौत सीकर शहर में सांड के हमले में रेस्टोरेंट संचालक की मौत हो गई। संचालक अपने रेस्टोरेंट से घर जा रहा था। (पढ़िए पूरी खबर)

