चित्रकूट में अवैध प्लाटिंग पर चलेगा बुलडोजर:नोटिस के बाद 10 दिन में जवाब नहीं मिला तो, बेचने-खरीदने वालों पर भी FIR

चित्रकूट में अवैध प्लाटिंग पर चलेगा बुलडोजर:नोटिस के बाद 10 दिन में जवाब नहीं मिला तो, बेचने-खरीदने वालों पर भी FIR

चित्रकूट में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। चित्रकूट विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) अवैध प्लाटिंग करने वालों को लगातार नोटिस जारी कर रहा है। प्रशासन ने साफ किया है कि नोटिस के बाद भी जमीन बेचने और खरीदने वालों पर FIR दर्ज होगी। गुरुवार को एडीएम स्वप्निल यादव ने बताया कि बिना मंजूरी के प्लाटिंग करने वालों पर कार्रवाई हो रही है। शिकायत मिलने पर जमीन चिह्नित कर नोटिस दिए जाते हैं। इसमें जमीन के दस्तावेज और प्लाटिंग से जुड़े जवाब मांगे जाते हैं। नोटिस का जवाब देने के लिए 10 दिन का समय मिलता है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर प्राधिकरण बुलडोजर चलाकर अवैध प्लाटिंग हटाएगा। प्रशासन पहले भी कई जगह ऐसी कार्रवाई कर चुका है। प्राधिकरण ने जमीन खरीदने-बेचने वालों को भी सतर्क किया है। नोटिस जारी जमीन को खरीदने या बेचने पर विक्रेता के साथ खरीदार पर भी कानूनी कार्रवाई होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *