Bollywood Actors With Foreign Citizenship: बॉलीवुड एक्टर इमरान खान को 28 अक्तूबर तक देश छोड़ने के लिए कहा गया है। बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जो भारतीय फिल्मों में काम करते हैं और यहां के दर्शकों के बीच काफी मशहूर भी हैं, लेकिन वे भारत से बाहर जन्मे हैं या किसी दूसरे देश का पासपोर्ट रखते हैं। इनमें इमरान खान के अलावा आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ और नोरा फतेही जैसे फेमस सेलेब्रिटीज के नाम शामिल हैं।
इमरान खान
इमरान खान का जन्म 13 जनवरी 1983 को अमेरिका के विस्कॉन्सिन राज्य के मैडिसन शहर में हुआ था। उनके पास अमेरिकी नागरिकता है। भारत में उन्हें ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया यानी OCI कार्ड मिला हुआ है। OCI कार्ड भारतीय नागरिकता नहीं है, बल्कि इसके जरिए पात्र विदेशी नागरिक भारत में रहने और कुछ निर्धारित सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। इमरान ने ‘जाने तू… या जाने ना’, ‘आई हेट लव स्टोरीज’, ‘दिल्ली बेली’ और ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ जैसी फिल्मों में काम किया है। लंबे समय तक फिल्मों से दूर रहने के बाद अब वह भारत छोड़ने के नोटिस को लेकर चर्चा में हैं।
आलिया भट्ट
बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल आलिया भट्ट का जन्म मुंबई में हुआ था, लेकिन बताया जाता है की मां की वजह से उनके पास ब्रिटिश नागरिकता है। उनकी मां सोनी राजदान ब्रिटिश मूल की हैं। आलिया ने ‘हाईवे’, ‘राजी’, ‘गली बॉय’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ जैसी फिल्मों में काम किया है।
कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ भी उन बॉलीवुड अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिनके पास विदेशी नागरिकता है। वह ब्रिटिश नागरिक हैं। उनका जन्म हांगकांग में हुआ था और उनकी मां ब्रिटिश हैं। कैटरीना ने ‘नमस्ते लंदन’, ‘एक था टाइगर’ और ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी फिल्मों में काम किया है।
नोरा फतेही
नोरा फतेही अपने डांस और फिल्मों में खास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उनका जन्म कनाडा के टोरंटो शहर में हुआ था और उनके पास कनाडा की नागरिकता है।
जैकलिन फर्नांडीस
जैकलिन फर्नांडीस भी बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिनके पास भारतीय नागरिकता नहीं है। वह श्रीलंकाई नागरिक हैं। उनका जन्म बहरीन में हुआ था और उनका संबंध श्रीलंका से है। जैकलीन ने ‘मर्डर 2’, ‘हाउसफुल 2’, ‘किक’ और ‘जुड़वा 2’ जैसी फिल्मों में काम किया है।
सनी लियोनी
सनी लियोनी ने फिल्मों, रियलिटी शो और म्यूजिक वीडियो के जरिए अपनी पहचान बनाई है। उनका जन्म कनाडा के सार्निया शहर में हुआ था। सनी लियोनी के पास कनाडा और अमेरिका की नागरिकता है। सनी ने ‘जिस्म 2’, ‘रागिनी एमएमएस 2’ और ‘एक पहेली लीला’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

