नगर निगम ने दुर्गा पूजा पंडालों के पास सफाई कराई:कल्याण सिंह वार्ड में कचरा हटाकर चूना छिड़का, लोग खुश

नगर निगम ने दुर्गा पूजा पंडालों के पास सफाई कराई:कल्याण सिंह वार्ड में कचरा हटाकर चूना छिड़का, लोग खुश

अयोध्या के कल्याण सिंह वार्ड में दुर्गा पूजा पंडालों के आसपास नगर निगम ने सफाई अभियान तेज कर दिया है। नवरात्रि को देखते हुए बृहस्पतिवार को नगर निगम की टीम पूरी तरह सक्रिय दिखी। पार्षद सूर्यकुमार तिवारी ‘सूर्य’ की मौजूदगी में सफाई कर्मचारियों ने सभी पूजा पंडालों और मुख्य मार्ग पर कचरा हटाया। इसके साथ ही चूना छिड़काव और नालियों की सफाई का काम भी तेजी से किया गया। सफाई व्यवस्था देखकर पूजा समितियों और स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है। उनका कहना है कि इस बार सफाई पहले से बेहतर है। पूजा समितियों ने नगर निगम प्रशासन का आभार भी जताया। गौरतलब है कि नवरात्रि से पहले महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि नवरात्रि के दौरान कहीं भी गंदगी नहीं दिखनी चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *