सीकर में पंचायती राज नामांकन का आज तीसरा दिन:अब तक 22 नॉमिनेशन फॉर्म जाम हुए, भाजपा-कांग्रेस के नेता आज भरेंगे पर्चा

सीकर में पंचायती राज नामांकन का आज तीसरा दिन:अब तक 22 नॉमिनेशन फॉर्म जाम हुए, भाजपा-कांग्रेस के नेता आज भरेंगे पर्चा

सीकर में पंचायती राज चुनाव की नामांकन प्रक्रिया जारी है। आज नामांकन प्रक्रिया का तीसरा दिन है। बुधवार को सीकर में 19 नामांकन दाखिल हुए थे। वहीं अभी तक भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों की अधिकृत लिस्ट का इंतजार किया जा रहा है। सीकर में 16 अक्टूबर तक नामांकन होंगे। वहीं पहले दिन मंगलवार को सीकर में 2 प्रत्याशियों ने 3 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। अब तक कुल 22 नामांकन दाखिल हो चुके हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया- सीकर कलेक्ट्रेट में 3 जगह जिला परिषद सदस्यों के नामांकन दाखिल किए जा रहे हैं। नामांकन पत्रों की जांच कलेक्ट्रेट सभागार की हेल्प डेस्क पर करवाई जा सकती है। यहां किए जा सकते नामांकन सीकर जिला परिषद के वार्ड 1 से वार्ड 16 तक के नामांकन फर्स्ट फ्लोर पर रूम नंबर 63 इजलास कोर्ट में लिए जा रहे हैं। यहां नीमकाथाना एडीएम भागीरथ साख असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर हैं। सीकर जिला परिषद के वार्ड नंबर 17 से वार्ड नंबर 32 तक के नामांकन फर्स्ट फ्लोर पर कलेक्ट्रेट मीटिंग हॉल में लिए जा रहे हैं। यहां सीकर एडीएम (सिटी) भावना शर्मा असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर हैं। सीकर जिला परिषद के वार्ड नंबर 33 से वार्ड नंबर 49 तक के नामांकन ग्राउंड फ्लोर पर रूम नंबर 40 एडीएम इजलास कोर्ट में लिए जा रहे हैं। यहां नेछवा एसडीएम आशीष शर्मा असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर हैं। दूसरे दिन के नामांकन सीकर जिला परिषद के लिए इन प्रत्याशियों ने बुधवार को नामांकन किए थे। वार्ड नंबर 2 से कृतिका चौधरी और अनिता वार्ड नंबर 3 से रूकमा वार्ड नंबर 5 से ऊषा कुमारी वार्ड नंबर 6 से मोहन सिंह वार्ड नंबर 7 से महावीर प्रसाद वार्ड नंबर 11 से महावीर प्रसाद और प्रभाती देवी वार्ड नंबर 20 से सुभाष नेहरा और गणेश योगी वार्ड नंबर-23 से सुशीला देवी वार्ड नंबर-24 से सुरेश कुमार वार्ड नंबर-30 से छोटी देवी वार्ड नंबर- 37 से हरि सिंह और राजेश कुमार मांडिया वार्ड नंबर-39 से अभिलाषा वार्ड नंबर-44 ताराचंद धायल वार्ड नंबर-48 से पूजा और इमरता देवी (सीकर जिला परिषद सदस्य के लिए मंगलवार को वार्ड नंबर 11 से नरेंद्र कुमार ने निर्दलीय और वार्ड नंबर 47 से नईम हुसैन ने कांग्रेस और निर्दलीय नामांकन दाखिल किए थे) 3 चरणों में होंगे चुनाव सीकर में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य, सरपंच व वार्ड पंचों के चुनाव 3 चरणों में होंगे। पहले चरण के जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के चुनाव के लिए मंगलवार से 16 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। वहीं पंचायत समिति मुख्यालयों पर पंचायत समिति सदस्यों के नामांकन फॉर्म भरे जाएंगे। नामांकन दाखिल करने का समय सुबह 11 बजे से 3 बजे तक है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *