नालंदा में इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत:2 दिन पहले बाइक की टक्कर से हुए थे घायल, डायल-112 की पुलिस ने पहुंचाया था अस्पताल

नालंदा में इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत:2 दिन पहले बाइक की टक्कर से हुए थे घायल, डायल-112 की पुलिस ने पहुंचाया था अस्पताल

नालंदा में सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत हो गई। इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान बड़ारा गांव निवासी मनोहर पासवान(60) के रूप में हुई है। घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के कखड़ा गांव के पास की है। मृतक के चाचा रामप्रवेश पासवान ने बताया कि मेरा भतीजा दो दिन पहले सुबह करीब 10:30 बजे घरेलू सामान की खरीदारी के लिए बाजार जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए। हादसे के बाद चालक मौके पर फरार हो गया।
डायल 112 ने पहुंचाया था अस्पताल हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय ग्रामीणों और डायल 112 की आपातकालीन पुलिस टीम ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए घायल बुजुर्ग को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों को सूचना मिलने पर वे भी सदर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी जान बचाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन गंभीर चोट के कारण उनकी हालत बिगड़ती चली गई। गुरुवार अहले सुबह करीब 4:00 बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़ परिवार के सदस्यों ने रोते-बिलखते हुए बताया कि मनोहर पासवान खेती-बाड़ी और किसानी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। वे घर के मुख्य कमाऊ सदस्य थे। उनके परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं। उनकी असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस कर रही अज्ञात ड्राइवर की तलाश नूरसराय थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि बुजुर्ग की मौत की सूचना पर पुलिस बल को अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद परिवार को शव सौंप दिया गया है। लिखित आवेदन मिलते ही अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दुर्घटना को अंजाम देकर फरार हुए अज्ञात चालक और वाहन की पहचान के लिए आसपास के रास्तों की पड़ताल की जा रही है। नालंदा में सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत हो गई। इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान बड़ारा गांव निवासी मनोहर पासवान(60) के रूप में हुई है। घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के कखड़ा गांव के पास की है। मृतक के चाचा रामप्रवेश पासवान ने बताया कि मेरा भतीजा दो दिन पहले सुबह करीब 10:30 बजे घरेलू सामान की खरीदारी के लिए बाजार जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए। हादसे के बाद चालक मौके पर फरार हो गया।
डायल 112 ने पहुंचाया था अस्पताल हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय ग्रामीणों और डायल 112 की आपातकालीन पुलिस टीम ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए घायल बुजुर्ग को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों को सूचना मिलने पर वे भी सदर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी जान बचाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन गंभीर चोट के कारण उनकी हालत बिगड़ती चली गई। गुरुवार अहले सुबह करीब 4:00 बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़ परिवार के सदस्यों ने रोते-बिलखते हुए बताया कि मनोहर पासवान खेती-बाड़ी और किसानी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। वे घर के मुख्य कमाऊ सदस्य थे। उनके परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं। उनकी असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस कर रही अज्ञात ड्राइवर की तलाश नूरसराय थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि बुजुर्ग की मौत की सूचना पर पुलिस बल को अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद परिवार को शव सौंप दिया गया है। लिखित आवेदन मिलते ही अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दुर्घटना को अंजाम देकर फरार हुए अज्ञात चालक और वाहन की पहचान के लिए आसपास के रास्तों की पड़ताल की जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *