धनबाद में 1.2 किमी तक रंग-बिरंगी रोशनी:हावड़ा ब्रिज और जगन्नाथ रथ की झलक; लुंबी रोड कमिटी का 100वां साल

धनबाद में 1.2 किमी तक रंग-बिरंगी रोशनी:हावड़ा ब्रिज और जगन्नाथ रथ की झलक; लुंबी रोड कमिटी का 100वां साल

दुर्गापूजा में धनबाद की लुंबी सर्कुलर रोड रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठी है। करीब 1.2 किलोमीटर तक की गई आकर्षक विद्युत सज्जा लोगों के लिए खास आकर्षण बनी हुई है। कहीं रोशनी से हावड़ा ब्रिज की झलक दिखाई दे रही है, तो कहीं भगवान जगन्नाथ के रथ की आकृति लोगों का ध्यान खींच रही है। इस बार की सजावट इसलिए भी खास है, क्योंकि लुंबी सर्कुलर रोड दुर्गापूजा कमिटी अपना 100वां वर्ष मना रही है। शताब्दी वर्ष को यादगार बनाने के लिए कमिटी ने विशेष तैयारी की है। बुधवार को धनबाद के मेयर संजीव सिंह, निरसा विधायक अरूप चटर्जी और सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने संयुक्त रूप से विद्युत सज्जा का उद्घाटन किया। जनप्रतिनिधियों ने सजावट की सराहना की और लोगों से यहां पहुंचकर रोशनी का नजारा देखने की अपील की। आकर्षक लाइटिंग की तस्वीरें देखें… चंदननगर से मंगाई गई खास लाइटिंग, हावड़ा ब्रिज बना आकर्षण लुंबी सर्कुलर रोड की विद्युत सज्जा हर साल दुर्गापूजा के दौरान चर्चा में रहती है। इस बार पश्चिम बंगाल के चंदननगर से विशेष लाइटिंग मंगाई गई है। रंग-बिरंगी रोशनी और अलग-अलग आकृतियों के जरिए सड़क को आकर्षक रूप दिया गया है। हावड़ा ब्रिज और भगवान जगन्नाथ के रथ की झलक सजावट को खास बना रही है। करीब 1.2 किलोमीटर तक फैली रोशनी लोगों को अपनी ओर खींच रही है। कमिटी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से कमिटी हर बार विद्युत सजावट में कुछ नया करने का प्रयास कर रही है। नई थीम और आकर्षक लाइटिंग के जरिए लोगों को अलग अनुभव देने की कोशिश की जाती है। इस बार शताब्दी वर्ष होने के कारण तैयारियों को और खास बनाया गया है। विद्युत सज्जा पर 22 लाख खर्च, कुल बजट 35 लाख कमिटी ने इस बार विद्युत सज्जा पर करीब 22 लाख रुपए खर्च किए हैं। वहीं, दुर्गापूजा का कुल बजट लगभग 35 लाख रुपये रखा गया है। शताब्दी वर्ष को यादगार बनाने के लिए सजावट पर विशेष ध्यान दिया गया है। उद्घाटन के दौरान मेयर संजीव सिंह ने कमिटी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि लुंबी सर्कुलर रोड की विद्युत सज्जा धनबाद की दुर्गापूजा की खास पहचान बन चुकी है। हर साल यहां की रोशनी देखने के लिए लोग पहुंचते हैं। उन्होंने धनबादवासियों से इस बार भी यहां आकर आकर्षक सजावट का आनंद लेने की अपील की। शताब्दी वर्ष में की गई विशेष लाइटिंग से कमिटी को उम्मीद है कि इस बार भी बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *