मंडावरा-कुड़गांव में पंचायत चुनाव से पहले समस्याओं का अंबार:जलभराव, पेयजल संकट और गंदगी से ग्रामीण परेशान; सफाई-बिजली की मांग

मंडावरा-कुड़गांव में पंचायत चुनाव से पहले समस्याओं का अंबार:जलभराव, पेयजल संकट और गंदगी से ग्रामीण परेशान; सफाई-बिजली की मांग

करौली जिले की नवगठित पंचायत समिति कुड़गांव के मंडावरा और कुड़गांव गांवों में पंचायत चुनाव से पहले बुनियादी सुविधाओं की कमी सामने आई है। ग्रामीणों ने जलभराव, गंदगी, पेयजल संकट और किसानों से जुड़ी कई समस्याएं बताईं। दोनों गांवों में कई रास्तों पर गंदा पानी जमा रहता है। नालियों के निर्माण और सफाई के अभाव में पानी की निकासी नहीं हो पाती। इससे आने-जाने में परेशानी और बीमारियों का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने नियमित सफाई और नालियों के निर्माण की मांग की है। नियमित पानी नहीं मिलने से लोग परेशान
पेयजल व्यवस्था को लेकर भी लोग नाराज हैं। जल जीवन मिशन के तहत 3 साल पहले पानी की टंकी बनी और पाइपलाइन बिछी, पर कुछ इलाके अब भी नहीं जुड़े हैं। नियमित पानी नहीं मिलने से लोगों को दिक्कत हो रही है। आवारा पशु फसलों को पहुंचाते है नुकसान
किसानों ने बताया कि आवारा पशु फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। रात में बिजली मिलने और समय पर खाद-बीज नहीं मिलने से खेती पर असर पड़ता है। ग्रामीणों ने कचरा जमा होने और आवारा पशुओं से भी परेशानी बताई। पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा मजबूत करने की मांग
क्षेत्र में नशे के कारोबार और बोरवेल केबल चोरी की घटनाओं पर भी चिंता जताई गई। ग्रामीणों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा मजबूत करने की मांग की। मंडावरा में करीब 3,600 और कुड़गांव में 5,300 मतदाता हैं। वे ऐसा युवा और पढ़ा-लिखा जनप्रतिनिधि चाहते हैं, जो उनकी समस्याओं का समाधान करे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *