अलवर में आज और कल बारिश की संभावना:दो दिन बाद मौसम होगा साफ; अगले सप्ताह तक तापमान 34 डिग्री रहने का अनुमान

अलवर में आज और कल बारिश की संभावना:दो दिन बाद मौसम होगा साफ; अगले सप्ताह तक तापमान 34 डिग्री रहने का अनुमान

अलवर में 15 और 16 अक्टूबर को मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में अगले दो दिन मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार- गुरुवार को अलवर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शुक्रवार को भी बारिश और मेघगर्जन की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 17 अक्टूबर से मौसम साफ होने के आसार 17 अक्टूबर से मौसम साफ होने की संभावना है। वहीं, 18 अक्टूबर को आंशिक बादल छाए रहने और 19 व 20 अक्टूबर को मौसम मुख्यतः साफ रहने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। 20 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान गिरकर 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *