किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर सजी सुरों की महफिल

किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर सजी सुरों की महफिल

बोकारो | पार्श्वगायक किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर मंगलवार देर शाम सेक्टर-12 में स्वरागिनी म्यूजिकल ग्रुप की ओर से संगीत संध्या आयोजित की गई। रमण चौधरी और रागिनी सिन्हा अंबष्ठ के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत कलाकारों ने किशोर कुमार की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की। गायक अरुण पाठक, सोमेश मिश्रा, रमण चौधरी, रंजू सिंह, सुनीता गुप्ता, रिद्धिमा रिया, श्वेता प्रियदर्शिनी, पूर्णेन्दु कुमार सिंह और शंभु झा ने किशोर दा के व्यक्तित्व एवं संगीत योगदान को याद किया। कलाकारों ने कहा कि उनकी गायकी और अभिनय आज भी लोगों के दिलों में बसे हैं। अरुण पाठक ने ‘छूकर मेरे मन को’, ‘मेरे नैना सावन भादो’ और ‘तेरे मेरे मिलन की ये रैना’ जैसे गीत सुनाए। रंजू सिंह के साथ उन्होंने ‘कोरा कागज था ये मन मेरा’ प्रस्तुत किया। रमण चौधरी और सोमेश मिश्रा ने भी लोकप्रिय गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। बोकारो | पार्श्वगायक किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर मंगलवार देर शाम सेक्टर-12 में स्वरागिनी म्यूजिकल ग्रुप की ओर से संगीत संध्या आयोजित की गई। रमण चौधरी और रागिनी सिन्हा अंबष्ठ के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत कलाकारों ने किशोर कुमार की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की। गायक अरुण पाठक, सोमेश मिश्रा, रमण चौधरी, रंजू सिंह, सुनीता गुप्ता, रिद्धिमा रिया, श्वेता प्रियदर्शिनी, पूर्णेन्दु कुमार सिंह और शंभु झा ने किशोर दा के व्यक्तित्व एवं संगीत योगदान को याद किया। कलाकारों ने कहा कि उनकी गायकी और अभिनय आज भी लोगों के दिलों में बसे हैं। अरुण पाठक ने ‘छूकर मेरे मन को’, ‘मेरे नैना सावन भादो’ और ‘तेरे मेरे मिलन की ये रैना’ जैसे गीत सुनाए। रंजू सिंह के साथ उन्होंने ‘कोरा कागज था ये मन मेरा’ प्रस्तुत किया। रमण चौधरी और सोमेश मिश्रा ने भी लोकप्रिय गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *