हरदोई में कार पार्किंग के विवाद में 4 राउंड फायरिंग:बुजुर्ग की हथेली के आर-पार निकली गोली; पड़ोसी गिरफ्तार, पिस्टल जब्त

हरदोई में कार पार्किंग के विवाद में 4 राउंड फायरिंग:बुजुर्ग की हथेली के आर-पार निकली गोली; पड़ोसी गिरफ्तार, पिस्टल जब्त

हरदोई में बुधवार रात करीब 9 बजे कार पार्किंग को लेकर दो पड़ोसी परिवारों में विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोसी गौरव कपूर ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से चार राउंड फायरिंग की। इसके बाद पिस्टल पकड़ने की कोशिश के दौरान चली गोली बुजुर्ग प्रकाश चंद्र रस्तोगी की दाहिनी हथेली को चीरते हुए निकल गई। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। सुबह कार खड़ी करने को लेकर हुआ था विवाद अशराफ टोला मोहल्ले निवासी प्रकाश चंद्र रस्तोगी ने बताया- बुधवार सुबह उनके रिश्तेदार कार से घर आए थे। उन्होंने घर के बाहर कार खड़ी की थी। आरोप है कि इस बात पर पड़ोसी अशोक कपूर ने कार का साइड मिरर तोड़ने की कोशिश की। इस पर प्रकाश चंद्र के भतीजों आशीष, मनीष और अवि रस्तोगी ने विरोध किया। उस समय दोनों पक्षों के बीच विवाद शांत हो गया था। शाम को फिर हुई कहासुनी, फायरिंग का आरोप आरोप है कि बुधवार शाम को कार पार्किंग की बात पर दोनों पक्षों में फिर कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद गौरव कपूर और उसके पिता अशोक कपूर घर से बाहर आ गए। प्रकाश चंद्र रस्तोगी के मुताबिक, गौरव ने लाइसेंसी पिस्टल निकालकर लगातार चार फायर किए। इससे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। पिस्टल पकड़ने की कोशिश में चली गोली प्रकाश चंद्र रस्तोगी ने बताया कि उन्होंने गौरव की पिस्टल पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान गोली चल गई और उनकी दाहिनी हथेली को चीरते हुए दूसरी तरफ निकल गई। परिजन उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है। आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गौरव कपूर को गिरफ्तार कर उसकी लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले में फायरिंग और विवाद से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *