मोतिहारी के श्रीकृष्ण नगर मोहल्ले में एक बीटेक छात्र पर चाकू से हमला किया गया। हमले में छात्र साहिल कुमार को पांच जगह चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल साहिल का इलाज रहमानिया मेडिकल सेंटर में चल रहा है। घायल छात्र ने मोहल्ले के ही सागर कुमार पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। मुरादाबाद से घर लौट रहा था छात्र घायल साहिल कुमार, शशि भूषण सिंह के 20 वर्षीय बेटे हैं। साहिल के मुताबिक, वह मुरादाबाद से घर लौट रहे थे। इसी दौरान संतोष सिंह के बेटे सागर कुमार ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर ने उनके चेहरे, गर्दन और सीने पर पांच वार किए। अचानक हमले से घायल हुआ युवक साहिल ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए रहमानिया मेडिकल सेंटर ले गए। घायल छात्र ने बताया कि आरोपी से उनकी पहले कोई दुश्मनी नहीं थी। हमला अचानक किया गया और वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की बाइक जब्त की घटना की सूचना मिलने पर नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी की बाइक जब्त कर थाने पहुंचा दी है। पुलिस आरोपी सागर कुमार की तलाश में जुटी है। हमले के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। मोतिहारी के श्रीकृष्ण नगर मोहल्ले में एक बीटेक छात्र पर चाकू से हमला किया गया। हमले में छात्र साहिल कुमार को पांच जगह चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल साहिल का इलाज रहमानिया मेडिकल सेंटर में चल रहा है। घायल छात्र ने मोहल्ले के ही सागर कुमार पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। मुरादाबाद से घर लौट रहा था छात्र घायल साहिल कुमार, शशि भूषण सिंह के 20 वर्षीय बेटे हैं। साहिल के मुताबिक, वह मुरादाबाद से घर लौट रहे थे। इसी दौरान संतोष सिंह के बेटे सागर कुमार ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर ने उनके चेहरे, गर्दन और सीने पर पांच वार किए। अचानक हमले से घायल हुआ युवक साहिल ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए रहमानिया मेडिकल सेंटर ले गए। घायल छात्र ने बताया कि आरोपी से उनकी पहले कोई दुश्मनी नहीं थी। हमला अचानक किया गया और वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की बाइक जब्त की घटना की सूचना मिलने पर नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी की बाइक जब्त कर थाने पहुंचा दी है। पुलिस आरोपी सागर कुमार की तलाश में जुटी है। हमले के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

