40 साल पुरानी जमीन की रंजिश में युवक पर हमला:गोपालगंज-खेत से लौटते समय धारदार हथियार से वार, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

40 साल पुरानी जमीन की रंजिश में युवक पर हमला:गोपालगंज-खेत से लौटते समय धारदार हथियार से वार, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र के बघेजी गांव के पास जमीन विवाद में सेना में बहाली की तैयारी कर रहे 18 वर्षीय युवक पर हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि खेत से लौट रहे अमन कुमार को पहले से घात लगाए लोगों ने घेर लिया और लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज चल रहा है। खेत से लौटते समय युवक पर हमला घायल की पहचान बघेजी गांव निवासी चंद्र विजय प्रसाद के बेटे अमन कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अमन अपने खेत को देखकर घर लौट रहा था। गांव के पास पहुंचते ही आरोपियों ने उसे घेर लिया। विरोध करने पर उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। 40 वर्षों से चला आ रहा जमीन विवाद परिजनों के अनुसार, चंद्र विजय प्रसाद और उनके पाटीदारों के बीच जमीन को लेकर करीब 40 वर्षों से विवाद चला आ रहा है। इस मुद्दे पर पहले भी दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी थी। परिजनों को आशंका है कि इसी पुरानी रंजिश में अमन पर हमला किया गया। हालांकि, हमले की वास्तविक वजह की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। सेना में बहाली की कर रहा था तैयारी परिजनों के मुताबिक, अमन मेहनत से सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था और लिखित परीक्षा भी पास कर चुका था। इस घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। घटना की सूचना मिलने के बाद बरौली थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हमले में कितने लोग शामिल थे और इस मामले में किसी की गिरफ्तारी हुई है या नहीं। गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र के बघेजी गांव के पास जमीन विवाद में सेना में बहाली की तैयारी कर रहे 18 वर्षीय युवक पर हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि खेत से लौट रहे अमन कुमार को पहले से घात लगाए लोगों ने घेर लिया और लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज चल रहा है। खेत से लौटते समय युवक पर हमला घायल की पहचान बघेजी गांव निवासी चंद्र विजय प्रसाद के बेटे अमन कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अमन अपने खेत को देखकर घर लौट रहा था। गांव के पास पहुंचते ही आरोपियों ने उसे घेर लिया। विरोध करने पर उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। 40 वर्षों से चला आ रहा जमीन विवाद परिजनों के अनुसार, चंद्र विजय प्रसाद और उनके पाटीदारों के बीच जमीन को लेकर करीब 40 वर्षों से विवाद चला आ रहा है। इस मुद्दे पर पहले भी दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी थी। परिजनों को आशंका है कि इसी पुरानी रंजिश में अमन पर हमला किया गया। हालांकि, हमले की वास्तविक वजह की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। सेना में बहाली की कर रहा था तैयारी परिजनों के मुताबिक, अमन मेहनत से सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था और लिखित परीक्षा भी पास कर चुका था। इस घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। घटना की सूचना मिलने के बाद बरौली थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हमले में कितने लोग शामिल थे और इस मामले में किसी की गिरफ्तारी हुई है या नहीं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *