मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र में पुलिस ने 60 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शराब की कीमत करीब 12 हजार रुपए बताई जा रही है। थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा के मुताबिक, 13 अक्टूबर को मुखबिर से पक्की सूचना मिली थी कि ग्राम ललितपुर नंबर-2 के कोइलहरी घाट के पास एक व्यक्ति बिक्री के लिए अवैध शराब रखे खड़ा है। खबर मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ा। प्लास्टिक के डिब्बों में भरी थी कच्ची शराब आरोपी रंजीत कुमार मांझी (उम्र 32 साल) ताला थाने के ही ग्राम कन्देहली (ललितपुर नंबर-1) का रहने वाला है। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास मौजूद 4 प्लास्टिक के डिब्बों से कुल 60 लीटर कच्ची महुआ शराब मिली। भेजा गया जेल आरोपी रंजीत मांझी के खिलाफ आबकारी कानून की धारा 34(2) के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।

