छतरपुर में अजयपार धाम के बाबा को सांप ने डसा:गंभीर हालत में क्रिश्चियन हॉस्पिटल में भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी

छतरपुर में अजयपार धाम के बाबा को सांप ने डसा:गंभीर हालत में क्रिश्चियन हॉस्पिटल में भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी

छतरपुर में अजयपार धाम के बाबा करण कुशवाहा को बुधवार शाम सांप ने डस लिया। सांप के डसने के बाद उनकी हालत गंभीर है। परिजन, साथी और भक्त तुरंत उन्हें शहर के क्रिश्चियन हॉस्पिटल ले गए। अस्पताल में उन्हें इमरजेंसी में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर नजर रख रही है और इलाज जारी है। इस घटना की खबर मिलते ही बाबा के अनुयायियों और भक्तों में चिंता का माहौल है। फिलहाल, अस्पताल प्रबंधन ने बाबा की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *