15 हजार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति का रास्ता साफ:CPCT स्कोर कार्ड से मिलेगी छूट, दो साल में पूरी करनी होगी कंप्यूटर योग्यता

15 हजार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति का रास्ता साफ:CPCT स्कोर कार्ड से मिलेगी छूट, दो साल में पूरी करनी होगी कंप्यूटर योग्यता

एमपी के करीब 15 हजार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री की घोषणा के करीब दो महीने बाद सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इसके तहत विभागीय पदोन्नति के मामलों में पात्र कर्मचारियों को कंप्यूटर दक्षता प्रमाणपत्र परीक्षा (CPCT) के स्कोर कार्ड से छूट दी जाएगी। हालांकि, कंप्यूटर दक्षता और निर्धारित शैक्षणिक योग्यता की शर्तें पूरी करना अनिवार्य होगा। GAD ने पदोन्नति प्रक्रिया में आ रही कठिनाइयों को दूर करने और पात्र कर्मचारियों को समान अवसर देने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की है। आदेश के मुताबिक, आवश्यक शैक्षणिक योग्यता रखने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को दो साल की परीक्षण अवधि पर सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदोन्नति दी जाएगी। इस दौरान उन्हें CPCT परीक्षा उत्तीर्ण करने के साथ मान्यता प्राप्त संस्थान से एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा या प्रमाणपत्र प्राप्त करना होगा। जीएडी द्वारा जारी आदेश… पदोन्नति के बाद योग्यता पूरी करने के लिए मिलेगी पांच साल तक की मोहलत 45 वर्ष की आयु पूरी कर चुके कर्मचारियों को भी राहत सरकार ने पदोन्नति की निर्धारित तिथि तक 45 वर्ष की आयु पूरी कर चुके चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी राहत दी है। ऐसे कर्मचारियों को सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदोन्नति के लिए CPCT स्कोर कार्ड प्रस्तुत करने से छूट मिलेगी। हालांकि, उनके लिए कंप्यूटर दक्षता की अनिवार्यता बनी रहेगी। छूट सिर्फ विभागीय पदोन्नति में, सीधी भर्ती पर लागू नहीं GAD ने स्पष्ट किया है कि CPCT स्कोर कार्ड से छूट की यह व्यवस्था केवल विभागीय पदोन्नति के मामलों में लागू होगी। सीधी भर्ती या किसी अन्य माध्यम से होने वाली नियुक्तियों पर इसका लाभ नहीं मिलेगा। ऐसी नियुक्तियों में CPCT और डिप्लोमा संबंधी निर्धारित योग्यताएं पहले की तरह लागू रहेंगी। ये खबर भी पढ़ें… कर्मचारियों ने लगाए जीएडी अफसरों के मुर्दाबाद के नारे सीपीसीटी परीक्षा पास नहीं होने के कारण प्रदेश के 15 हजार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पदोन्नत नहीं किए जाने और जिनको पदोन्नत किया गया था, उन्हें पदावनत करने के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के आदेश के विरोध में आज कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।पूरी खबर पढ़ें

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *