कानपुर में आर्ट ऑफ लिविंग कानपुर चैप्टर की ओर से 14 अक्टूबर को शाम 5 बजे काकादेव स्थित हरि गर्ल्स सेंटर में दुर्गा होम कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आर्ट ऑफ लिविंग के वैदिक पंडित सागर पंडित और प्रशांत पंडित ने देवी अनुष्ठान संपन्न कराया। कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग के टीचर्स परिवार और भक्तों ने हिस्सा लिया। अनुष्ठान के बाद आयोजित भजन संध्या में श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों का आनंद लिया। भजनों के बीच भक्तों ने नवरात्रि उत्सव मनाया।

