नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। जदयू विधायक अनंत सिंह ने एमएलसी कैंडिडेट नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वो लगातार प्रशांत किशोर के कैंडिडेट अनुज सिंह के लिए प्रचार कर रहे हैं। वहीं 49 पुलिस इंस्पेक्टरों को DSP बनाया गया है। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसके तहत चयनित इंस्पेक्टरों को बिहार पुलिस सेवा में पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के मूल कोटि के पद का प्रभार दिया जाएगा। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. वैशाली में गंगा में डूबी नाव , 13 बच्चों की मौत वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी में नाव हादसे से 13 बच्चों की मौत हो गई। हादसा रात करीब 8:30 बजे हुआ, जब 25 लोग छोटी नाव पर सवार होकर नदी पार कर तेरहवीं के भोज में जा रहे थे। नाव काफी छोटी और जर्जर थी। ओवरलोडिंग की वजह से पलट गई और सभी लोग डूब गए। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू में भी परेशानी आई। पूरी खबर पढ़ें 2. नीतीश के गढ़ में जदयू कैंडिडेट को अनंत की चुनौती जदयू विधायक अनंत सिंह ने एमएलसी कैंडिडेट नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वो लगातार प्रशांत किशोर के कैंडिडेट अनुज सिंह के लिए प्रचार कर रहे हैं। वो आज अपने काफिले के साथ पूर्व सीएम नीतीश के गढ़ नालंदा पहुंचे हैं। वो वहां 200 KM का रोड शो कर रहे हैं। अनंत सिंह इस बार पटना से काउबॉय हैट, काला चश्मा पहनकर काफिले के साथ निकले। पूरी खबर पढ़ें 3. बिहार में 49 पुलिस इंस्पेक्टर को बनाया गया DSP बिहार में 49 पुलिस इंस्पेक्टरों को DSP बनाया गया है। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसके तहत चयनित इंस्पेक्टरों को बिहार पुलिस सेवा में पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के मूल कोटि के पद का प्रभार दिया जाएगा। अधिकारियों को वेतन स्तर-9 के तहत आर्थिक लाभ मिलेगा। यह लाभ प्रभार ग्रहण करने की तारीख से देय होगा। पूरी खबर पढ़ें 4. ‘मुझे मेंटेनेंस नहीं, अपना पति और बच्ची चाहिए’ ‘मुझे मेंटेनेंस नहीं, अपना पति और बच्ची चाहिए। मैं अपना परिवार बचाना चाहती हूं। आखिर एक मां को अपनी ही बच्ची से बात करने के लिए कस्टडी की जरूरत क्यों पड़नी चाहिए?’ ये सवाल भानु प्रताप की पत्नी पूजा ने पुलिस मुख्यालय में डीजीपी से मुलाकात के बाद उठाए। पूरी खबर पढ़ें 5. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का 2.48 लाख किसानों को सौगात सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री सचिवालय में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के लिए बिहार बाइक दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद बाढ़ और अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए 112.52 करोड़ रुपये की कृषि इनपुट अनुदान राशि हस्तांतरित किया। इस राशि से राज्य के 2 लाख 48 हजार 704 किसानों को लाभ मिलेगा। पूरी खबर पढ़ें 6. पटना में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ पटना में हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। फतुहा थाना क्षेत्र के नियाजीपुर गांव के पास हुई इस कार्रवाई में आलमगंज निवासी शुभम कुमार (25) गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, हथियार बरामद करने पहुंची STF और पुलिस की संयुक्त टीम पर शुभम ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। पूरी खबर पढ़ें 7. ‘बच्ची मेरी नहीं, रिस्क भी मेरा नहीं; पैसे ले लो’ मुजफ्फरपुर के अहियारपुर स्थित रायकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में 9 अक्टूबर को 7वीं की छात्रा को करंट लगा था। 11 हजार वोल्ट के तार से झुलस गई थी। डॉक्टर कहते हैं कि अगर उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो उसका दाहिना हाथ काटना पड़ सकता है। पीड़ित छात्रा संध्या की मां अनु देवी ने स्कूल प्रबंधन पर कई आरोप लगाए हैं। पूरी खबर पढ़ें 8. किशनगंज में अमेरिका के स्वामीनारायण मंदिर जैसा पंडाल किशनगंज शहर के ऐतिहासिक रुईधासा मैदान के पास इस बार दुर्गापूजा में भव्यता और कलात्मकता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। टाउन क्लब दुर्गा पूजा समिति की ओर से अमेरिका के प्रसिद्ध स्वामीनारायण मंदिर की तर्ज पर विशाल पूजा पंडाल तैयार किया जा रहा है। गगनचुंबी स्वरूप और आकर्षक स्थापत्य शैली के कारण निर्माणाधीन पंडाल अभी से लोगों का ध्यान खींच रहा है। पूरी खबर पढ़ें 9. ‘आपको ये कीलें लग रही होंगी, मेरे लिए फूल हैं’ वैशाली के सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के बाजितपुर चकस्तूरी गांव की 17 साल की निशा कुमारी नवरात्र के दौरान लकड़ी के प्लाई बोर्ड पर लगी कीलों के ऊपर लेटकर साधना कर रही है। उसके सीने पर कलश रखा है। परिवार और ग्रामीणों के मुताबिक, बोर्ड पर करीब 35 किलो वजन की कीलें लगाई गई हैं। सभी कीलें लगभग ढाई इंच लंबी हैं। पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार के सभी जिलों में मौसम रहेगा समान्य बिहार के सभी जिलों में कल यानी गुरुवार को मौसम सामान्य रहेगा। किसी भी जगह बारिश होने की संभावना नहीं है। कुछ जिलों में अगले कई दिनों तक उमस भरा मौसम बना रहेगा। नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। जदयू विधायक अनंत सिंह ने एमएलसी कैंडिडेट नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वो लगातार प्रशांत किशोर के कैंडिडेट अनुज सिंह के लिए प्रचार कर रहे हैं। वहीं 49 पुलिस इंस्पेक्टरों को DSP बनाया गया है। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसके तहत चयनित इंस्पेक्टरों को बिहार पुलिस सेवा में पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के मूल कोटि के पद का प्रभार दिया जाएगा। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. वैशाली में गंगा में डूबी नाव , 13 बच्चों की मौत वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी में नाव हादसे से 13 बच्चों की मौत हो गई। हादसा रात करीब 8:30 बजे हुआ, जब 25 लोग छोटी नाव पर सवार होकर नदी पार कर तेरहवीं के भोज में जा रहे थे। नाव काफी छोटी और जर्जर थी। ओवरलोडिंग की वजह से पलट गई और सभी लोग डूब गए। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू में भी परेशानी आई। पूरी खबर पढ़ें 2. नीतीश के गढ़ में जदयू कैंडिडेट को अनंत की चुनौती जदयू विधायक अनंत सिंह ने एमएलसी कैंडिडेट नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वो लगातार प्रशांत किशोर के कैंडिडेट अनुज सिंह के लिए प्रचार कर रहे हैं। वो आज अपने काफिले के साथ पूर्व सीएम नीतीश के गढ़ नालंदा पहुंचे हैं। वो वहां 200 KM का रोड शो कर रहे हैं। अनंत सिंह इस बार पटना से काउबॉय हैट, काला चश्मा पहनकर काफिले के साथ निकले। पूरी खबर पढ़ें 3. बिहार में 49 पुलिस इंस्पेक्टर को बनाया गया DSP बिहार में 49 पुलिस इंस्पेक्टरों को DSP बनाया गया है। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसके तहत चयनित इंस्पेक्टरों को बिहार पुलिस सेवा में पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के मूल कोटि के पद का प्रभार दिया जाएगा। अधिकारियों को वेतन स्तर-9 के तहत आर्थिक लाभ मिलेगा। यह लाभ प्रभार ग्रहण करने की तारीख से देय होगा। पूरी खबर पढ़ें 4. ‘मुझे मेंटेनेंस नहीं, अपना पति और बच्ची चाहिए’ ‘मुझे मेंटेनेंस नहीं, अपना पति और बच्ची चाहिए। मैं अपना परिवार बचाना चाहती हूं। आखिर एक मां को अपनी ही बच्ची से बात करने के लिए कस्टडी की जरूरत क्यों पड़नी चाहिए?’ ये सवाल भानु प्रताप की पत्नी पूजा ने पुलिस मुख्यालय में डीजीपी से मुलाकात के बाद उठाए। पूरी खबर पढ़ें 5. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का 2.48 लाख किसानों को सौगात सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री सचिवालय में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के लिए बिहार बाइक दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद बाढ़ और अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए 112.52 करोड़ रुपये की कृषि इनपुट अनुदान राशि हस्तांतरित किया। इस राशि से राज्य के 2 लाख 48 हजार 704 किसानों को लाभ मिलेगा। पूरी खबर पढ़ें 6. पटना में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ पटना में हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। फतुहा थाना क्षेत्र के नियाजीपुर गांव के पास हुई इस कार्रवाई में आलमगंज निवासी शुभम कुमार (25) गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, हथियार बरामद करने पहुंची STF और पुलिस की संयुक्त टीम पर शुभम ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। पूरी खबर पढ़ें 7. ‘बच्ची मेरी नहीं, रिस्क भी मेरा नहीं; पैसे ले लो’ मुजफ्फरपुर के अहियारपुर स्थित रायकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में 9 अक्टूबर को 7वीं की छात्रा को करंट लगा था। 11 हजार वोल्ट के तार से झुलस गई थी। डॉक्टर कहते हैं कि अगर उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो उसका दाहिना हाथ काटना पड़ सकता है। पीड़ित छात्रा संध्या की मां अनु देवी ने स्कूल प्रबंधन पर कई आरोप लगाए हैं। पूरी खबर पढ़ें 8. किशनगंज में अमेरिका के स्वामीनारायण मंदिर जैसा पंडाल किशनगंज शहर के ऐतिहासिक रुईधासा मैदान के पास इस बार दुर्गापूजा में भव्यता और कलात्मकता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। टाउन क्लब दुर्गा पूजा समिति की ओर से अमेरिका के प्रसिद्ध स्वामीनारायण मंदिर की तर्ज पर विशाल पूजा पंडाल तैयार किया जा रहा है। गगनचुंबी स्वरूप और आकर्षक स्थापत्य शैली के कारण निर्माणाधीन पंडाल अभी से लोगों का ध्यान खींच रहा है। पूरी खबर पढ़ें 9. ‘आपको ये कीलें लग रही होंगी, मेरे लिए फूल हैं’ वैशाली के सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के बाजितपुर चकस्तूरी गांव की 17 साल की निशा कुमारी नवरात्र के दौरान लकड़ी के प्लाई बोर्ड पर लगी कीलों के ऊपर लेटकर साधना कर रही है। उसके सीने पर कलश रखा है। परिवार और ग्रामीणों के मुताबिक, बोर्ड पर करीब 35 किलो वजन की कीलें लगाई गई हैं। सभी कीलें लगभग ढाई इंच लंबी हैं। पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार के सभी जिलों में मौसम रहेगा समान्य बिहार के सभी जिलों में कल यानी गुरुवार को मौसम सामान्य रहेगा। किसी भी जगह बारिश होने की संभावना नहीं है। कुछ जिलों में अगले कई दिनों तक उमस भरा मौसम बना रहेगा।

