नालंदा के कतरीसराय थाना क्षेत्र के तरौनी गांव में प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहे 45 वर्षीय पुनेश्वर मांझी की धारदार हथियार से सिर पर वार कर नृशंस हत्या कर दी गई। वारदात के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को करीब दो किलोमीटर दूर घर लाकर छोड़ दिया गया और खून के धब्बों को पानी से धोया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। प्रेमी के पास से एक देसी कट्टा और महिला के पास से मोबाइल बरामद किया गया है। झोपड़ी में हमला कर तोड़ा सिर, नहीं कराया इलाज घटना बादी मोड़ से बहादुरगंज ग्रामीण मार्ग पर मुंशी पैन पुल के समीप दरगाह के किनारे स्थित एक झोपड़ी में देर रात अंजाम दी गई। हमलावरों ने पुनेश्वर मांझी के सिर के ऊपरी हिस्से पर धारदार हथियार (हंसुली या दाव) से गहरा वार किया, जिससे सिर की हड्डी टूट गई और एक पैर भी तोड़ दिया गया। गंभीर रूप से घायल पुनेश्वर को इलाज कराने के बजाय चुपचाप तरौनी स्थित घर लाकर रख दिया गया, जहां रातभर अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। तड़के रोने का नाटक, जुटी भीड़ तो खुला राज सुबह करीब 4 बजे मृतक की पत्नी कमुधा देवी ने जोर-जोर से रोना शुरू किया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंचे तो घर के अंदर पुनेश्वर का खून से लथपथ शव देखकर सन्न रह गए। ग्रामीणों ने घर में खून के निशान धोने के प्रयास को देखकर तुरंत कतरीसराय पुलिस को सूचना दी। साथ ही ससुराल में रह रहीं मृतक की विवाहित बेटियों को घटना से अवगत कराया। सूचना मिलते ही तीनों बेटियां गांव पहुंचीं और पिता की हत्या का आरोप अपनी मां और उसके प्रेमी पर लगाया। बहादुरगंज के टुनटुन चौधरी से था अवैध संबंध थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, अपर थानाध्यक्ष आदित्य कुमार और एसआई संजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि कमुधा देवी का बहादुरगंज निवासी टुनटुन चौधरी उर्फ मुखिया से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुनेश्वर इसका लगातार विरोध करता था, जिसे लेकर पूर्व में भी कई बार विवाद हुआ था। बेटी के बयान पर प्राथमिकी की प्रक्रिया, दोनों आरोपी गिरफ्त में थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की बड़ी बेटी के आवेदन पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतक के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं, जिनमें दो बेटे बाहर मजदूरी करते हैं और एक छोटा बेटा घर पर रहता है। पुलिस ने आरोपी पत्नी कमुधा देवी और प्रेमी टुनटुन चौधरी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। युवक की तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा जब्त किया गया है। घटना के हर पहलू की सघन जांच की जा रही है। नालंदा के कतरीसराय थाना क्षेत्र के तरौनी गांव में प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहे 45 वर्षीय पुनेश्वर मांझी की धारदार हथियार से सिर पर वार कर नृशंस हत्या कर दी गई। वारदात के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को करीब दो किलोमीटर दूर घर लाकर छोड़ दिया गया और खून के धब्बों को पानी से धोया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। प्रेमी के पास से एक देसी कट्टा और महिला के पास से मोबाइल बरामद किया गया है। झोपड़ी में हमला कर तोड़ा सिर, नहीं कराया इलाज घटना बादी मोड़ से बहादुरगंज ग्रामीण मार्ग पर मुंशी पैन पुल के समीप दरगाह के किनारे स्थित एक झोपड़ी में देर रात अंजाम दी गई। हमलावरों ने पुनेश्वर मांझी के सिर के ऊपरी हिस्से पर धारदार हथियार (हंसुली या दाव) से गहरा वार किया, जिससे सिर की हड्डी टूट गई और एक पैर भी तोड़ दिया गया। गंभीर रूप से घायल पुनेश्वर को इलाज कराने के बजाय चुपचाप तरौनी स्थित घर लाकर रख दिया गया, जहां रातभर अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। तड़के रोने का नाटक, जुटी भीड़ तो खुला राज सुबह करीब 4 बजे मृतक की पत्नी कमुधा देवी ने जोर-जोर से रोना शुरू किया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंचे तो घर के अंदर पुनेश्वर का खून से लथपथ शव देखकर सन्न रह गए। ग्रामीणों ने घर में खून के निशान धोने के प्रयास को देखकर तुरंत कतरीसराय पुलिस को सूचना दी। साथ ही ससुराल में रह रहीं मृतक की विवाहित बेटियों को घटना से अवगत कराया। सूचना मिलते ही तीनों बेटियां गांव पहुंचीं और पिता की हत्या का आरोप अपनी मां और उसके प्रेमी पर लगाया। बहादुरगंज के टुनटुन चौधरी से था अवैध संबंध थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, अपर थानाध्यक्ष आदित्य कुमार और एसआई संजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि कमुधा देवी का बहादुरगंज निवासी टुनटुन चौधरी उर्फ मुखिया से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुनेश्वर इसका लगातार विरोध करता था, जिसे लेकर पूर्व में भी कई बार विवाद हुआ था। बेटी के बयान पर प्राथमिकी की प्रक्रिया, दोनों आरोपी गिरफ्त में थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की बड़ी बेटी के आवेदन पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतक के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं, जिनमें दो बेटे बाहर मजदूरी करते हैं और एक छोटा बेटा घर पर रहता है। पुलिस ने आरोपी पत्नी कमुधा देवी और प्रेमी टुनटुन चौधरी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। युवक की तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा जब्त किया गया है। घटना के हर पहलू की सघन जांच की जा रही है।

