किशनगंज में DM-SP ने पूजा पंडालों की सुरक्षा जांची:भीड़ वाले इलाकों में CCTV, फायर सेफ्टी और रास्तों का जायजा लिया

किशनगंज में DM-SP ने पूजा पंडालों की सुरक्षा जांची:भीड़ वाले इलाकों में CCTV, फायर सेफ्टी और रास्तों का जायजा लिया

किशनगंज में दुर्गा पूजा को लेकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और पूजा के दौरान बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के द्वारा पूजा पंडालों का निरीक्षण लगातार जारी है। इसी क्रम में डीएम नवीन कुमार और एसपी संतोष कुमार ने शहर के भीड़ वाले पूजा पंडालों का जायजा लिया।डीएम व एसपी के साथ एसडीएम अनिकेत कुमार, एसडीपीओ खुसरू सिराज, यातायात डीएसपी राजेश कुमार सिंह, यातायात थानाध्यक्ष संदीप कुमार भी मौजूद रहे। यातायात व्यवस्था का भी निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने पूजा पंडालों में व्यवस्था को देखा। इसमें सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता, अग्नि सुरक्षा के लिए अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था और पंडालों में श्रद्धालुओं के आने-जाने के रास्तों का जायजा लिया गया। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े इस बिंदु पर पड़ताल की गई। पंडालों की व्यवस्था का जायजा दुर्गा पूजा के दौरान पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए यातायात व्यवस्था का भी निरीक्षण किया जा रहा है। डीएम और एसपी ने इस बात पर ध्यान दिया कि पूजा पंडालों के आसपास वाहनों के आवागमन और श्रद्धालुओं की आवाजाही में किसी तरह की बाधा उत्पन्न न हो। पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पंडालों की व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। किशनगंज में दुर्गा पूजा को लेकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और पूजा के दौरान बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के द्वारा पूजा पंडालों का निरीक्षण लगातार जारी है। इसी क्रम में डीएम नवीन कुमार और एसपी संतोष कुमार ने शहर के भीड़ वाले पूजा पंडालों का जायजा लिया।डीएम व एसपी के साथ एसडीएम अनिकेत कुमार, एसडीपीओ खुसरू सिराज, यातायात डीएसपी राजेश कुमार सिंह, यातायात थानाध्यक्ष संदीप कुमार भी मौजूद रहे। यातायात व्यवस्था का भी निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने पूजा पंडालों में व्यवस्था को देखा। इसमें सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता, अग्नि सुरक्षा के लिए अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था और पंडालों में श्रद्धालुओं के आने-जाने के रास्तों का जायजा लिया गया। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े इस बिंदु पर पड़ताल की गई। पंडालों की व्यवस्था का जायजा दुर्गा पूजा के दौरान पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए यातायात व्यवस्था का भी निरीक्षण किया जा रहा है। डीएम और एसपी ने इस बात पर ध्यान दिया कि पूजा पंडालों के आसपास वाहनों के आवागमन और श्रद्धालुओं की आवाजाही में किसी तरह की बाधा उत्पन्न न हो। पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पंडालों की व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *