केंद्रीय कैबिनेट ने IDBI बैंक को बेचने की योजना को हरी झंडी दे दी है। इस फैसले के तहत केंद्र सरकार और LIC मिलकर बैंक में अपनी 60.72% हिस्सेदारी कनाडाई अरबपति प्रेम वत्स की कंपनी ‘फेयरफैक्स’ को बेचेंगे। यह सौदा ₹52,877 करोड़ में तय हुआ है। 2022 में टाटा ग्रुप को एअर इंडिया बेचे जाने के बाद, यह केंद्र सरकार का सबसे बड़ा विनिवेश है। सरकार और LIC के पास बनी रहेगी 34% हिस्सेदारी केंद्र सरकार IDBI बैंक में अपनी 30.48% और LIC अपनी 30.24% हिस्सेदारी फेयरफैक्स कंपनी को बेचेगी। इस सौदे के बाद भी बैंक में सरकार के पास 15% और LIC के पास 19% शेयर यानी कुल 34% बने रहेंगे।
IDBI बैंक में अपनी हिस्सेदारी बेचेगी सरकार:कनाडाई कंपनी खरीदेगी 60.72% शेयर; यह एअर इंडिया के बाद सरकार का सबसे बड़ा विनिवेश

