गिरिडीह के ताराटांड़ थाना क्षेत्र में दो बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर ताराटांड़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। दरअसल, गांडेय थाना क्षेत्र के इरचिटा निवासी 38 वर्षीय सुशील टुडू, पिता जीतन टुडू, किसी फैक्ट्री में काम करते थे। काम खत्म करने के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान ताराटांड़ थाना क्षेत्र में उनकी बाइक की टक्कर दूसरी बाइक से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में सुशील टुडू की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार तीन युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल युवकों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बदगुंदा निवासी 26 वर्षीय देव सिंह, 19 वर्षीय जितेंद्र सिंह और 17 वर्षीय बंटी सिंह के रूप में हुई है। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान ताराटांड़ थाना क्षेत्र में उनकी बाइक की सुशील टुडू की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में तीनों युवकों को गंभीर चोटें आईं। सदर अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को तत्काल गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे की खबर मिलने के बाद मृतक के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। सुशील टुडू की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। गिरिडीह के ताराटांड़ थाना क्षेत्र में दो बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर ताराटांड़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। दरअसल, गांडेय थाना क्षेत्र के इरचिटा निवासी 38 वर्षीय सुशील टुडू, पिता जीतन टुडू, किसी फैक्ट्री में काम करते थे। काम खत्म करने के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान ताराटांड़ थाना क्षेत्र में उनकी बाइक की टक्कर दूसरी बाइक से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में सुशील टुडू की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार तीन युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल युवकों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बदगुंदा निवासी 26 वर्षीय देव सिंह, 19 वर्षीय जितेंद्र सिंह और 17 वर्षीय बंटी सिंह के रूप में हुई है। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान ताराटांड़ थाना क्षेत्र में उनकी बाइक की सुशील टुडू की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में तीनों युवकों को गंभीर चोटें आईं। सदर अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को तत्काल गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे की खबर मिलने के बाद मृतक के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। सुशील टुडू की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

