सांसद ने वकीलों से मांगा अभिषेक झा के लिए समर्थन:सीतामढ़ी-तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क

सांसद ने वकीलों से मांगा अभिषेक झा के लिए समर्थन:सीतामढ़ी-तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क

सीतामढ़ी के तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर एनडीए समर्थित प्रत्याशी अभिषेक झा के समर्थन में सीतामढ़ी के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने बुधवार को वकालतखाना में अधिवक्ताओं से जनसंपर्क किया। इस दौरान सांसद एक-एक कर वकीलों के चैंबर में पहुंचे और उनसे अभिषेक झा के पक्ष में प्रथम वरीयता का मत देने की अपील की। उन्होंने अधिवक्ताओं से प्रत्याशी के समर्थन में अन्य स्नातक मतदाताओं को भी जोड़ने का आग्रह किया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… चैंबरों में जाकर अधिवक्ताओं से की मुलाकात जनसंपर्क अभियान के दौरान सांसद ने अलग-अलग चैंबरों में जाकर अधिवक्ताओं से बातचीत की। उन्होंने तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में अधिवक्ताओं और स्नातक मतदाताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। साथ ही एनडीए समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए सक्रिय रूप से काम करने की अपील की। ‘पढ़े-लिखे लोग शिक्षित उम्मीदवार को जिताएं’ सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने अभिषेक झा की शैक्षणिक पृष्ठभूमि का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने भी उसी एनआईटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है, जहां से पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इंजीनियरिंग की थी। उन्होंने कहा कि शिक्षित मतदाताओं को शिक्षित और योग्य उम्मीदवार का समर्थन करने के लिए आगे आना चाहिए। स्नातक मतदाताओं से संपर्क करने की अपील सांसद ने अधिवक्ताओं से कहा कि केवल समर्थन जताने से काम नहीं चलेगा, बल्कि इसके लिए मेहनत भी करनी होगी। उन्होंने अपने संपर्क के स्नातक मतदाताओं से बातचीत कर अभिषेक झा के पक्ष में समर्थन जुटाने और उन्हें प्रथम वरीयता का मत देने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। सीतामढ़ी के तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर एनडीए समर्थित प्रत्याशी अभिषेक झा के समर्थन में सीतामढ़ी के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने बुधवार को वकालतखाना में अधिवक्ताओं से जनसंपर्क किया। इस दौरान सांसद एक-एक कर वकीलों के चैंबर में पहुंचे और उनसे अभिषेक झा के पक्ष में प्रथम वरीयता का मत देने की अपील की। उन्होंने अधिवक्ताओं से प्रत्याशी के समर्थन में अन्य स्नातक मतदाताओं को भी जोड़ने का आग्रह किया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… चैंबरों में जाकर अधिवक्ताओं से की मुलाकात जनसंपर्क अभियान के दौरान सांसद ने अलग-अलग चैंबरों में जाकर अधिवक्ताओं से बातचीत की। उन्होंने तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में अधिवक्ताओं और स्नातक मतदाताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। साथ ही एनडीए समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए सक्रिय रूप से काम करने की अपील की। ‘पढ़े-लिखे लोग शिक्षित उम्मीदवार को जिताएं’ सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने अभिषेक झा की शैक्षणिक पृष्ठभूमि का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने भी उसी एनआईटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है, जहां से पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इंजीनियरिंग की थी। उन्होंने कहा कि शिक्षित मतदाताओं को शिक्षित और योग्य उम्मीदवार का समर्थन करने के लिए आगे आना चाहिए। स्नातक मतदाताओं से संपर्क करने की अपील सांसद ने अधिवक्ताओं से कहा कि केवल समर्थन जताने से काम नहीं चलेगा, बल्कि इसके लिए मेहनत भी करनी होगी। उन्होंने अपने संपर्क के स्नातक मतदाताओं से बातचीत कर अभिषेक झा के पक्ष में समर्थन जुटाने और उन्हें प्रथम वरीयता का मत देने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *