गोरखपुर निवासी संत सौरभ पर किताब:बोस्नियाई लेखिका हनीफा एवडिक की रचना, वैश्विक मानवता संदेश संग कवर जारी

गोरखपुर निवासी संत सौरभ पर किताब:बोस्नियाई लेखिका हनीफा एवडिक की रचना, वैश्विक मानवता संदेश संग कवर जारी

बोस्निया की लेखिका हनीफा एवडिक की पुस्तक ‘द ब्रिज ऑफ सोल्स : सेंट सौरभ’ का कवर जारी किया गया है। पुस्तक का उपशीर्षक ‘फ्रॉम बोस्नियन हेरिटेज टू यूनिवर्सल ह्यूमैनिटी’ है। इसमें गोरखपुर निवासी संत सौरभ जी महाराज के जीवन-दर्शन और मानवीय विचारों को वैश्विक परिप्रेक्ष्य में प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। पुस्तक का उद्देश्य बोस्नियाई विरासत और वैश्विक मानवता के बीच संवाद स्थापित करना है। यह कृति विभिन्न संस्कृतियों के बीच आपसी समझ और मानवीय मूल्यों को जोड़ने की भावना पर केंद्रित है। पुस्तक का प्रकाशन गीता ज्ञान इंटरनेशनल पब्लिकेशन एवं दिव्य प्रेरक कहानियां ई-पब्लिकेशन सेंटर, भारत द्वारा किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *