बोकारो स्टील प्लांट के लोडिंग प्वाइंट पर तोड़फोड़, डीजल बहाया:पोकलेन मशीन का शीशा तोड़ा, काम रोका; धमकी दी-बिना आदेश लोडिंग नहीं होगी

बोकारो स्टील प्लांट के लोडिंग प्वाइंट पर तोड़फोड़, डीजल बहाया:पोकलेन मशीन का शीशा तोड़ा, काम रोका; धमकी दी-बिना आदेश लोडिंग नहीं होगी

बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के ऐश पौंड लोडिंग प्वाइंट पर मंगलवार देर रात कुछ संदिग्ध लोगों ने हंगामा किया। उन्होंने जबरन लोडिंग का काम बंद करा दिया। एफएम कंपनी की पोकलेन मशीन का शीशा तोड़ा गया और ओम शारदा कंपनी का करीब 200 लीटर डीजल जमीन पर बहा दिया गया। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 11:40 बजे कार और बुलेट बाइक पर सवार होकर संदिग्ध लोग लोडिंग प्वाइंट पर पहुंचे। उन्होंने काम रुकवाया और धमकी दी कि उनके आदेश के बिना लोडिंग दोबारा शुरू नहीं होगी। घटना के बाद सभी वाहनों और मशीनों को लोडिंग प्वाइंट से हटाकर सुरक्षित जगह पहुंचाया गया। सुरक्षा के लिए गेट नंबर-4 से ऐश पौंड में गाड़ियों का आवागमन बंद कर दिया गया है। रिफेक्स, ओम शारदा और एफएम कंपनियों की खाली गाड़ियां और मशीनें गेट नंबर-4 के अंदर-बाहर खड़ी हैं। रात 11:40 बजे से लोडिंग का काम ठप है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *