भोजपुर में महिला की 2 गोली मारकर हत्या:आरोपी भैंसुर फरार, जिउतिया में दिल्ली से गांव आई थी; संपत्ति का चल रहा था विवाद

भोजपुर में महिला की 2 गोली मारकर हत्या:आरोपी भैंसुर फरार, जिउतिया में दिल्ली से गांव आई थी; संपत्ति का चल रहा था विवाद

भोजपुर में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसे पेट में 2 गोलियां मारी गई है। हत्या का आरोप भैंसुर सुमंत राय पर लगा है, जो फिलहाल फरार है। मृतका अमित कुमार की पत्नी सीमा देवी उर्फ चुलबुला देवी (36) है। जो जिउतिया के लिए 10 दिन पहले दिल्ली से गांव लौटी थी। पति अमित वहां काम करते हैं। अभी आशंका जताई जा रही कि संपत्ति के लिए मर्डर हुआ है। इसको लेकर विवाद चल रहा था। हालांकि हत्या के पीछे के कारण का पता लगाया जा रहा। घटना गड़हनी थाना के अगिआंव गांव के वार्ड नंबर-7 की है। बेटी से कहा था, जल्द दिल्ली आ रही हूं बताया जाता है कि सीमा देवी अपने पति के साथ दिल्ली में रहती थीं। उनके पति वहां एक निजी होटल में काम करते हैं। सीमा दिल्ली लौटने की तैयारी में थी। मंगलवार की शाम सीमा ने अपनी बड़ी बेटी अर्चना कुमारी से फोन पर अच्छे से बातचीत भी की थी। जल्द ही दिल्ली लौटने की बात भी कही थी। इसके अगले ही दिन उनकी हत्या हो गई। मृतका की 2 बेटियां अर्चना कुमारी और रूही कुमारी हैं। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही घटना की सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ-वन सुशील कुमार और गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है। भोजपुर में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसे पेट में 2 गोलियां मारी गई है। हत्या का आरोप भैंसुर सुमंत राय पर लगा है, जो फिलहाल फरार है। मृतका अमित कुमार की पत्नी सीमा देवी उर्फ चुलबुला देवी (36) है। जो जिउतिया के लिए 10 दिन पहले दिल्ली से गांव लौटी थी। पति अमित वहां काम करते हैं। अभी आशंका जताई जा रही कि संपत्ति के लिए मर्डर हुआ है। इसको लेकर विवाद चल रहा था। हालांकि हत्या के पीछे के कारण का पता लगाया जा रहा। घटना गड़हनी थाना के अगिआंव गांव के वार्ड नंबर-7 की है। बेटी से कहा था, जल्द दिल्ली आ रही हूं बताया जाता है कि सीमा देवी अपने पति के साथ दिल्ली में रहती थीं। उनके पति वहां एक निजी होटल में काम करते हैं। सीमा दिल्ली लौटने की तैयारी में थी। मंगलवार की शाम सीमा ने अपनी बड़ी बेटी अर्चना कुमारी से फोन पर अच्छे से बातचीत भी की थी। जल्द ही दिल्ली लौटने की बात भी कही थी। इसके अगले ही दिन उनकी हत्या हो गई। मृतका की 2 बेटियां अर्चना कुमारी और रूही कुमारी हैं। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही घटना की सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ-वन सुशील कुमार और गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *