सुपौल के त्रिवेणीगंज मेंबिना वैध कागजात के संचालित निजी नर्सिंग होम, क्लीनिक, पैथोलॉजी लैब और अल्ट्रासाउंड सेंटरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल चौक के पास संचालित विजय अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी की। जांच के दौरान सेंटर के संचालन से जुड़े जरूरी कागजात नहीं मिले। वहीं, मौके पर कोई विशेषज्ञ डॉक्टर भी मौजूद नहीं था। विशेषज्ञ के बिना हो रहा था अल्ट्रासाउंड इसके बाद टीम ने सेंटर को सील कर दिया। SDH त्रिवेणीगंज के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. उमेश कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। टीम में हेल्थ मैनेजर एस. अदीब अहमद समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी और पुलिस बल के जवान शामिल थे। टीम जब जांच के लिए सेंटर पहुंची, तब वहां अल्ट्रासाउंड का काम चल रहा था। हालांकि, जांच के दौरान सेंटर के संचालक मौके पर मौजूद नहीं मिले। उनकी जगह उनके भाई सेंटर पर मौजूद थे। जांच टीम ने सेंटर के संचालन से संबंधित पंजीकरण, अनुमति और अन्य जरूरी दस्तावेज मांगे, लेकिन मौके पर कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। अल्ट्रासाउंड जांच के लिए जरूरी विशेषज्ञ डॉक्टर भी नहीं मिले। इन अनियमितताओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सेंटर को सील कर दिया। अनियमितताएं मिलने पर सेंटर को किया बंद बताया गया कि अल्ट्रासाउंड सेंटर लंबे समय से संचालित था। सेंटर के बाहर अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा से संबंधित बोर्ड लगा था। लेकिन जांच के समय संचालन से जुड़े जरूरी दस्तावेज नहीं थे। टीम ने पूरे मामले की जांच की और अनियमितताएं मिलने के बाद सेंटर को बंद करा दिया। डॉ. उमेश कुमार ने बुधवार सुबह करीब 8 बजे बताया कि जांच के दौरान विजय अल्ट्रासाउंड सेंटर खुला हुआ मिला, लेकिन संचालक मौके पर मौजूद नहीं थे। उनके भाई वहां मिले। उन्होंने बताया कि सेंटर पर कोई विशेषज्ञ डॉक्टर भी मौजूद नहीं था और संचालन से संबंधित वैध कागजात भी नहीं दिखाए गए। जांच में अनियमितताएं पाए जाने के बाद सेंटर को सील कर दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। सुपौल के त्रिवेणीगंज मेंबिना वैध कागजात के संचालित निजी नर्सिंग होम, क्लीनिक, पैथोलॉजी लैब और अल्ट्रासाउंड सेंटरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल चौक के पास संचालित विजय अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी की। जांच के दौरान सेंटर के संचालन से जुड़े जरूरी कागजात नहीं मिले। वहीं, मौके पर कोई विशेषज्ञ डॉक्टर भी मौजूद नहीं था। विशेषज्ञ के बिना हो रहा था अल्ट्रासाउंड इसके बाद टीम ने सेंटर को सील कर दिया। SDH त्रिवेणीगंज के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. उमेश कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। टीम में हेल्थ मैनेजर एस. अदीब अहमद समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी और पुलिस बल के जवान शामिल थे। टीम जब जांच के लिए सेंटर पहुंची, तब वहां अल्ट्रासाउंड का काम चल रहा था। हालांकि, जांच के दौरान सेंटर के संचालक मौके पर मौजूद नहीं मिले। उनकी जगह उनके भाई सेंटर पर मौजूद थे। जांच टीम ने सेंटर के संचालन से संबंधित पंजीकरण, अनुमति और अन्य जरूरी दस्तावेज मांगे, लेकिन मौके पर कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। अल्ट्रासाउंड जांच के लिए जरूरी विशेषज्ञ डॉक्टर भी नहीं मिले। इन अनियमितताओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सेंटर को सील कर दिया। अनियमितताएं मिलने पर सेंटर को किया बंद बताया गया कि अल्ट्रासाउंड सेंटर लंबे समय से संचालित था। सेंटर के बाहर अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा से संबंधित बोर्ड लगा था। लेकिन जांच के समय संचालन से जुड़े जरूरी दस्तावेज नहीं थे। टीम ने पूरे मामले की जांच की और अनियमितताएं मिलने के बाद सेंटर को बंद करा दिया। डॉ. उमेश कुमार ने बुधवार सुबह करीब 8 बजे बताया कि जांच के दौरान विजय अल्ट्रासाउंड सेंटर खुला हुआ मिला, लेकिन संचालक मौके पर मौजूद नहीं थे। उनके भाई वहां मिले। उन्होंने बताया कि सेंटर पर कोई विशेषज्ञ डॉक्टर भी मौजूद नहीं था और संचालन से संबंधित वैध कागजात भी नहीं दिखाए गए। जांच में अनियमितताएं पाए जाने के बाद सेंटर को सील कर दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

