झालावाड़ में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की सुनीं समस्याएं:जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बैठक कर मौके पर कई मसले सुलझाए

झालावाड़ में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की सुनीं समस्याएं:जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बैठक कर मौके पर कई मसले सुलझाए

झालावाड़ के सैनिक विश्राम गृह में मंगलवार को पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और वीरांगनाओं की समस्याओं को सुना गया। कोटा के जिला सैनिक कल्याण विभाग ने यह बैठक की। इसमें जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर बीसीएस शेखावत और होनरेरी कैप्टन अनार सिंह मौजूद रहे। जिले के पूर्व सैनिकों और वीर नारियों ने अपनी परेशानियां अधिकारियों के सामने रखीं। कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। बाकी मामलों में संबंधित विभागों से कार्रवाई के लिए जानकारी दी गई।
बैठक का मकसद पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को सरकारी सुविधाओं, पेंशन और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना था। इस दौरान पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के जीवन प्रमाण पत्र भी अपलोड किए गए, ताकि पेंशन प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *