झांसी मेडिकल कॉलेज में वार्ड बॉय और सफाईकर्मियों की हड़ताल:UPCOS में समायोजन न होने से नाराज, बोले- न वेतन समय पर मिलती, न पीएफ कटता

झांसी मेडिकल कॉलेज में वार्ड बॉय और सफाईकर्मियों की हड़ताल:UPCOS में समायोजन न होने से नाराज, बोले- न वेतन समय पर मिलती, न पीएफ कटता

झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में बुधवार सुबह 9 बजे आउटसोर्सिंग वार्ड बॉय और सफाईकर्मियों ने हड़ताल कर दी। इस वजह से सफाई व्यवस्था लड़खड़ा गई और मरीजों को शिफ्ट करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आउटसोर्सिंग कर्मचारी UPCOS में समायोजन न होने, वेतन समय पर न मिलने और 10 महीने से पीएफ न कटने के कारण नाराज हैं। उनका कहना है कि पिछले 3 सितंबर को हड़ताल की थी। तब अफसरों ने एक महीने में समय मांगा था। एक महीना बीत जाने के बाद भी उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस वजह से दोबारा हड़ताल की गई। हड़ताल को लेकर पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही हड़ताल का नेतृत्व कर रहे कर्मचारी अमित को पुलिस ने चिरगांव में हाउस अरेस्ट किया है। दो तस्वीरें देखिए…

खबर अपडेट कर रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *