FIFA सदस्य देशों को देगा 25 मिलियन डॉलर, 2027 से 2030 के लिए तैयार किया फंड प्लान

FIFA सदस्य देशों को देगा 25 मिलियन डॉलर, 2027 से 2030 के लिए तैयार किया फंड प्लान

विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा वर्ष 2027 से 2030 तक अपने सदस्य देशों के सामने फुटबॉल के विकास के लिए 6.35 बिलियन अमेरिकी डॉलर के कोष का प्रस्ताव रखेगा जिसमें प्रत्येक राष्ट्रीय संघ के लिए 25 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग दो अरब, 37 करोड रुपए) की बढ़ी हुई धनराशि शामिल है। फीफा ने अपने एक दस्तावेज़ में कहा कि वह हाल में हुए विश्व कप से प्राप्त धनराशि का उपयोग ‘‘अपने 211 सदस्य संघों, परिसंघों और अन्य हितधारकों में फुटबॉल विकास में निवेश बढ़ाने’’ के लिए करेगा। इससे पहले प्रत्येक फुटबॉल संघ को चार साल की अवधि के लिए 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर मिलते थे।यह दस्तावेज 14 अक्टूबर का है जिसमें फीफा ने विश्व कप की ‘‘अभूतपूर्व व्यावसायिक सफलता’’ को देखते हुए अपने वित्तीय भंडार से 3.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक की धनराशि अपने सदस्य देशों में वितरित करने का प्रस्ताव रखा है। दस्तावेज़ में आगे कहा गया है कि इस वित्तीय योजना को ‘‘फीफा परिषद दिसंबर 2026 में अंतिम रूप देगी और फिर मार्च 2027 में 77वीं फीफा कांग्रेस में इसे अंतिम मंजूरी दी जाएगी।’’
फुटबॉल की शासी निकाय ने यह भी कहा कि वह छह महाद्वीपीय परिसंघों में से प्रत्येक को 99 मिलियन अमेरिकी डॉलर की पेशकश करेगी। फीफा ने कहा, ‘‘यदि प्रस्ताव स्वीकार कर लिया जाता है, तो 2027-2030 की अवधि के लिए फीफा के सदस्य देशों को मिलने वाली धनराशि दोगुना से भी अधिक हो जाएगी।इससे महिला और युवा फुटबॉल में निवेश और विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।’’ 

विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा वर्ष 2027 से 2030 तक अपने सदस्य देशों के सामने फुटबॉल के विकास के लिए 6.35 बिलियन अमेरिकी डॉलर के कोष का प्रस्ताव रखेगा जिसमें प्रत्येक राष्ट्रीय संघ के लिए 25 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग दो अरब, 37 करोड रुपए) की बढ़ी हुई धनराशि शामिल है। फीफा ने अपने एक दस्तावेज़ में कहा कि वह हाल में हुए विश्व कप से प्राप्त धनराशि का उपयोग ‘‘अपने 211 सदस्य संघों, परिसंघों और अन्य हितधारकों में फुटबॉल विकास में निवेश बढ़ाने’’ के लिए करेगा। इससे पहले प्रत्येक फुटबॉल संघ को चार साल की अवधि के लिए 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर मिलते थे।

यह दस्तावेज 14 अक्टूबर का है जिसमें फीफा ने विश्व कप की ‘‘अभूतपूर्व व्यावसायिक सफलता’’ को देखते हुए अपने वित्तीय भंडार से 3.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक की धनराशि अपने सदस्य देशों में वितरित करने का प्रस्ताव रखा है। दस्तावेज़ में आगे कहा गया है कि इस वित्तीय योजना को ‘‘फीफा परिषद दिसंबर 2026 में अंतिम रूप देगी और फिर मार्च 2027 में 77वीं फीफा कांग्रेस में इसे अंतिम मंजूरी दी जाएगी।’’
फुटबॉल की शासी निकाय ने यह भी कहा कि वह छह महाद्वीपीय परिसंघों में से प्रत्येक को 99 मिलियन अमेरिकी डॉलर की पेशकश करेगी। फीफा ने कहा, ‘‘यदि प्रस्ताव स्वीकार कर लिया जाता है, तो 2027-2030 की अवधि के लिए फीफा के सदस्य देशों को मिलने वाली धनराशि दोगुना से भी अधिक हो जाएगी।

इससे महिला और युवा फुटबॉल में निवेश और विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।’’

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *