सोनीपत में गिफ्ट की दुकान का शटर तोड़कर चोरी:4.50 लाख नकदी व माला के नोट ले गए; त्योहारों और शादियों के सीजन के चलते रखे थे

सोनीपत में गिफ्ट की दुकान का शटर तोड़कर चोरी:4.50 लाख नकदी व माला के नोट ले गए; त्योहारों और शादियों के सीजन के चलते रखे थे

सोीनपत के गोहाना में चोरों ने अंबेडकर चौक के पास एक गिफ्ट की दुकान को निशाना बनाकर नकदी और नोटों की मालियां चोरी कर लीं। चोर दुकान के पीछे का शटर तोड़कर अंदर घुसे और गल्ले में रखी नकदी के साथ नोटों की मालाओं में इस्तेमाल होने वाले नोट भी ले गए। दुकानदार के अनुसार, दुकान में त्योहारों और शादियों के सीजन के चलते करीब दो से ढाई लाख रुपये की नकदी और डेढ़ से दो लाख रुपये के नोट रखे हुए थे। सुबह दुकान खोलने पहुंचने पर चोरी का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। वहीं पुलिस आसपास के सीसीटीवी भी चैक कर रही है। पीछे का शटर तोड़कर दुकान में घुसे चोर देर रात चोरों ने अंबेडकर चौक के पास स्थित गिफ्ट की दुकान के पीछे लगे शटर को तोड़ दिया और अंदर घुस गए। चोरों ने गल्ले में रखी नकदी और नोटों की मालाओं में इस्तेमाल होने वाले नोट चोरी कर लिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सुबह दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा तो पीछे का शटर टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा पड़ा था और गल्ला भी टूटा हुआ था। त्योहार और शादी के सीजन के लिए रखी थी नकदी दुकानदार के अनुसार, त्योहारों और शादियों का सीजन होने के कारण दुकान में अधिक नकदी रखी हुई थी। गल्ले में करीब दो से ढाई लाख रुपये थे। इसके अलावा नोटों की मालाएं तैयार करने के लिए करीब डेढ़ से दो लाख रुपये के नोट अलग से रखे हुए थे। चोर नकदी और नोटों को चोरी कर ले गए। दुकानदार ने बताया कि सुबह दुकान पर पहुंचने के बाद चोरी का पता चला और उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुकान में हुई चोरी के संबंध में जांच शुरू कर दी है। फिलहाल चोरों का पता लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। वारदात के बाद आसपास के दुकानदारों में चिंता है और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *