हाथरस में रोडवेज बस और मैक्स गाड़ी की टक्कर:6 लोग गंभीर घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी

हाथरस में रोडवेज बस और मैक्स गाड़ी की टक्कर:6 लोग गंभीर घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी

हाथरस में आज बुधवार सुबह करीब 5 बजे मथुरा रोड पर सुंदर बाग के पास एक रोडवेज बस और मैक्स लोडर गाड़ी में टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद इनमें से कुछ को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया। हाथरस डिपो की बस आज सुबह बरेली से मथुरा जा रही थी। तभी सामने से आ रही मैक्स लोडर गाड़ी से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के समय बस में 10 यात्री सवार थे। घायलों में मनोज कुमार, उनकी पत्नी रजनी (निवासी गहलऊ, गोंडा, अलीगढ़), भूरी सिंह (निवासी नबीपुर हसायन, हाथरस), संगीता पत्नी विकास (निवासी सुभाष नगर, बरेली), संतोष (निवासी मथुरा) और मैक्स गाड़ी का चालक राहुल (निवासी मथुरा) शामिल हैं। दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात सामान्य कराया। रोडवेज के अधिकारी भी जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *