बिहार में आज मौसम रहेगा सामान्य:15 अक्टूबर तक मानसून की होगी वापसी, 24 घंटे में 36 डिग्री रहा अधिकतम तापमान

बिहार में आज मौसम रहेगा सामान्य:15 अक्टूबर तक मानसून की होगी वापसी, 24 घंटे में 36 डिग्री रहा अधिकतम तापमान

बिहार में अब मौसम सामान्य हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज यानी बुधवार को कहीं बारिश होने की संभावना नहीं है। पटना, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, जहानाबाद, बक्सर और भोजपुर समेत सभी जिलों में धूप निकलेगी। अगले कुछ दिनों तक राज्य में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। धूप निकलने के कारण दिन के समय गर्मी का एहसास ज्यादा होगा। बीते 24 घंटे में किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई। हालांकि बेगूसराय में सुबह हल्का कोहरा दिखा। राज्य का अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया पटना में कैसा रहेगा मौसम पटना में आज आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने की संभावना है। बारिश के आसार नहीं हैं। दिन में धूप के कारण गर्मी और उमस महसूस होगी। मौसम में बदलाव नहीं होने से लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। 15 अक्टूबर तक मानसून की विदाई संभव बिहार से दक्षिण-पश्चिम मानसून की 15 अक्टूबर तक पूरी तरह विदाई होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों में देश के बाकी हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। हालांकि, बिहार से मानसून की वापसी की आधिकारिक तारीख की पुष्टि अभी नहीं हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। वहीं, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से पूर्वी उत्तर प्रदेश तक उत्तरी ओडिशा, झारखंड और दक्षिण-पश्चिम बिहार से होकर गुजरने वाला ट्रफ कमजोर पड़ गया है। इसके अलावा, ऊपरी क्षोभमंडल में पश्चिमी हवाओं का ट्रफ भी सक्रिय है। अगले 2 दिनों में दक्षिणी प्रायद्वीप में उत्तर-पूर्वी मानसून की बारिश शुरू होने के लिए भी परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। 15, 16 और 17 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम आने वाले दिनों में बिहार के मौसम में बड़े बदलाव की संभावना फिलहाल नहीं है। 15, 16 और 17 अक्टूबर को राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने और धूप निकलने की संभावना है। मानसून की वापसी के बाद भी उमस से तुरंत राहत मिलना जरूरी नहीं है। बिहार में अब मौसम सामान्य हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज यानी बुधवार को कहीं बारिश होने की संभावना नहीं है। पटना, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, जहानाबाद, बक्सर और भोजपुर समेत सभी जिलों में धूप निकलेगी। अगले कुछ दिनों तक राज्य में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। धूप निकलने के कारण दिन के समय गर्मी का एहसास ज्यादा होगा। बीते 24 घंटे में किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई। हालांकि बेगूसराय में सुबह हल्का कोहरा दिखा। राज्य का अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया पटना में कैसा रहेगा मौसम पटना में आज आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने की संभावना है। बारिश के आसार नहीं हैं। दिन में धूप के कारण गर्मी और उमस महसूस होगी। मौसम में बदलाव नहीं होने से लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। 15 अक्टूबर तक मानसून की विदाई संभव बिहार से दक्षिण-पश्चिम मानसून की 15 अक्टूबर तक पूरी तरह विदाई होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों में देश के बाकी हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। हालांकि, बिहार से मानसून की वापसी की आधिकारिक तारीख की पुष्टि अभी नहीं हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। वहीं, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से पूर्वी उत्तर प्रदेश तक उत्तरी ओडिशा, झारखंड और दक्षिण-पश्चिम बिहार से होकर गुजरने वाला ट्रफ कमजोर पड़ गया है। इसके अलावा, ऊपरी क्षोभमंडल में पश्चिमी हवाओं का ट्रफ भी सक्रिय है। अगले 2 दिनों में दक्षिणी प्रायद्वीप में उत्तर-पूर्वी मानसून की बारिश शुरू होने के लिए भी परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। 15, 16 और 17 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम आने वाले दिनों में बिहार के मौसम में बड़े बदलाव की संभावना फिलहाल नहीं है। 15, 16 और 17 अक्टूबर को राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने और धूप निकलने की संभावना है। मानसून की वापसी के बाद भी उमस से तुरंत राहत मिलना जरूरी नहीं है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *