पटना में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़:गोली लगने से बदमाश घायल, PMCH में कराया भर्ती; लूट की योजना बनाते पकड़ा था आरोपी

पटना में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़:गोली लगने से बदमाश घायल, PMCH में कराया भर्ती; लूट की योजना बनाते पकड़ा था आरोपी

पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की सूचना सामने आई है। सुबह-सुबह पुलिस एनकाउंटर में पुलिस की गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) भेजा गया है, जहां उसकी हालत पहलेसे बेहतर बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, घायल युवक की पहचान पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय शुभम कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने फतुहा के नियाजीपुर इलाके के पास यह कार्रवाई की। लूट की योजना बनाते STF ने किया था गिरफ्तार जानकारी के मुताबिक, शुभम कुमार को सोमवार को कदमकुआं इलाके में लूट की योजना बनाने के आरोप में STF ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि इसी मामले से जुड़ी कार्रवाई के दौरान मंगलवार देर रात मुठभेड़ हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आधिकारिक बयान का इंतजार हालांकि, मुठभेड़ किन परिस्थितियों में हुई और गोलीबारी के दौरान क्या घटनाक्रम रहा, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है। पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की सूचना सामने आई है। सुबह-सुबह पुलिस एनकाउंटर में पुलिस की गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) भेजा गया है, जहां उसकी हालत पहलेसे बेहतर बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, घायल युवक की पहचान पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय शुभम कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने फतुहा के नियाजीपुर इलाके के पास यह कार्रवाई की। लूट की योजना बनाते STF ने किया था गिरफ्तार जानकारी के मुताबिक, शुभम कुमार को सोमवार को कदमकुआं इलाके में लूट की योजना बनाने के आरोप में STF ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि इसी मामले से जुड़ी कार्रवाई के दौरान मंगलवार देर रात मुठभेड़ हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आधिकारिक बयान का इंतजार हालांकि, मुठभेड़ किन परिस्थितियों में हुई और गोलीबारी के दौरान क्या घटनाक्रम रहा, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *