पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर जदयू में जारी घमासान के बीच मोकामा विधायक अनंत सिंह आज फिर नालंदा जाएंगे। वह जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में जन आशीर्वाद यात्रा निकालेंगे और स्नातक मतदाताओं से उन्हें जिताने की अपील करेंगे। इससे पहले भी अनंत सिंह पटना से बख्तियारपुर तक रोड शो कर अनुज सिंह के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर चुके हैं। वहीं, जदयू के आधिकारिक प्रत्याशी नीरज कुमार के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार समेत कई बड़े नेता प्रचार करेंगे। इस बीच नीरज कुमार के प्रचार कार्यक्रम की सूची से केंद्रीय मंत्री और मुंगेर सांसद ललन सिंह का नाम गायब होने को लेकर भी चर्चा तेज है। खास बात यह है कि अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच विवाद सुलझाने की जिम्मेदारी भी ललन सिंह को ही दी गई थी। आज नालंदा में कहां-कहां जाएंगे अनंत सिंह अनंत सिंह की जन आशीर्वाद यात्रा का कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके मुताबिक, यात्रा सुबह 9 बजे पटना स्थित आवास से शुरू होगी। इसके बाद वह नालंदा जिले के अलग-अलग इलाकों में पहुंचेंगे। कार्यक्रम में कई जगहों पर समर्थकों से मुलाकात और जनसंपर्क का समय तय किया गया है। यात्रा के दौरान दोपहर 2 बजे जीतिपुर में भोजन कार्यक्रम रखा गया है। इसके बाद भी अनंत सिंह अलग-अलग इलाकों में पहुंचकर लोगों से संपर्क करेंगे। शाम 5:45 बजे यात्रा समाप्त कर पटना लौटने का कार्यक्रम है। इस यात्रा के जरिए अनंत सिंह एक बार फिर अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार करेंगे। पहले फतुहा से बख्तियारपुर तक कर चुके हैं रोड शो इससे पहले वह फतुहा से बख्तियारपुर तक रोड शो कर चुके हैं। रोड शो महारानी चौक से शुरू हुआ था और चौराहा होते हुए दरियापुर की ओर बढ़ा था। इसका समापन बख्तियारपुर में हुआ था। रास्ते में कई जगहों पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया था। उस दौरान अनंत सिंह ने कहा था, ‘आप लोग जब भी बुलाएंगे, हम हमेशा हाजिर रहेंगे।’ उन्होंने नवादा तक रोड शो करने की बात भी कही थी। नीरज कुमार के लिए निशांत समेत बड़े नेता करेंगे प्रचार पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू ने एक बार फिर अपने विधान पार्षद नीरज कुमार पर भरोसा जताया है। वह चौथी बार इस सीट से चुनाव मैदान में हैं। उनके समर्थन में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, डिप्टी सीएम विजय चौधरी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत कई नेताओं के प्रचार करने का कार्यक्रम है। हालांकि, प्रचार कार्यक्रम की सूची में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का नाम शामिल नहीं है। यह इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि नीरज कुमार और अनंत सिंह के बीच विवाद को सुलझाने की जिम्मेदारी पार्टी ने ललन सिंह को सौंपी थी। नीरज बोले- जदयू कार्यालय से बनी है प्रचार की सूची प्रचार कार्यक्रम की सूची से ललन सिंह का नाम गायब होने के सवाल पर नीरज कुमार ने कहा कि उन्होंने खुद यह सूची तैयार नहीं की है। उनके मुताबिक, सूची जदयू कार्यालय की ओर से बनाई गई है। जब उनसे पूछा गया कि ललन सिंह उसी इलाके के सांसद हैं, जहां उन्हें स्नातक मतदाताओं से वोट मांगना है, तो नीरज कुमार ने बाढ़ के विधायक डॉ. सियाराम सिंह का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि संबंधित इलाके में विधायक भी हैं। अनंत सिंह ने नीरज के खिलाफ खोला मोर्चा पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में जदयू के भीतर विवाद तब गहराया, जब मोकामा विधायक अनंत सिंह ने पार्टी के आधिकारिक प्रत्याशी नीरज कुमार के बजाय जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह का समर्थन करना शुरू कर दिया। अनंत सिंह नीरज कुमार को चुनाव में हराने की बात भी कह चुके हैं। इससे जदयू के सामने असहज स्थिति पैदा हो गई है। पार्टी का एक विधायक अपने ही दल के उम्मीदवार के बजाय दूसरे प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार कर रहा है। वहीं, नीरज कुमार के समर्थन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को उतारने की तैयारी है। ललन सिंह ने कराई थी सुलह की कोशिश दोनों नेताओं के बीच विवाद को खत्म कराने की जिम्मेदारी ललन सिंह को दी गई थी। 5 अक्टूबर को ललन सिंह ने कहा था कि अनंत सिंह, नीरज कुमार के खिलाफ सार्वजनिक बयान नहीं देने पर सहमत हुए हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि अनंत सिंह नीरज कुमार के लिए चुनाव प्रचार नहीं करेंगे। इसके बाद भी अनंत सिंह का अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार जारी है। अब 14 अक्टूबर को नालंदा में उनकी जन आशीर्वाद यात्रा पर सबकी नजर रहेगी। दूसरी ओर, जदयू अपने प्रत्याशी नीरज कुमार के पक्ष में बड़े नेताओं के जरिए प्रचार तेज करने की तैयारी में है। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर जदयू में जारी घमासान के बीच मोकामा विधायक अनंत सिंह आज फिर नालंदा जाएंगे। वह जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में जन आशीर्वाद यात्रा निकालेंगे और स्नातक मतदाताओं से उन्हें जिताने की अपील करेंगे। इससे पहले भी अनंत सिंह पटना से बख्तियारपुर तक रोड शो कर अनुज सिंह के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर चुके हैं। वहीं, जदयू के आधिकारिक प्रत्याशी नीरज कुमार के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार समेत कई बड़े नेता प्रचार करेंगे। इस बीच नीरज कुमार के प्रचार कार्यक्रम की सूची से केंद्रीय मंत्री और मुंगेर सांसद ललन सिंह का नाम गायब होने को लेकर भी चर्चा तेज है। खास बात यह है कि अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच विवाद सुलझाने की जिम्मेदारी भी ललन सिंह को ही दी गई थी। आज नालंदा में कहां-कहां जाएंगे अनंत सिंह अनंत सिंह की जन आशीर्वाद यात्रा का कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके मुताबिक, यात्रा सुबह 9 बजे पटना स्थित आवास से शुरू होगी। इसके बाद वह नालंदा जिले के अलग-अलग इलाकों में पहुंचेंगे। कार्यक्रम में कई जगहों पर समर्थकों से मुलाकात और जनसंपर्क का समय तय किया गया है। यात्रा के दौरान दोपहर 2 बजे जीतिपुर में भोजन कार्यक्रम रखा गया है। इसके बाद भी अनंत सिंह अलग-अलग इलाकों में पहुंचकर लोगों से संपर्क करेंगे। शाम 5:45 बजे यात्रा समाप्त कर पटना लौटने का कार्यक्रम है। इस यात्रा के जरिए अनंत सिंह एक बार फिर अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार करेंगे। पहले फतुहा से बख्तियारपुर तक कर चुके हैं रोड शो इससे पहले वह फतुहा से बख्तियारपुर तक रोड शो कर चुके हैं। रोड शो महारानी चौक से शुरू हुआ था और चौराहा होते हुए दरियापुर की ओर बढ़ा था। इसका समापन बख्तियारपुर में हुआ था। रास्ते में कई जगहों पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया था। उस दौरान अनंत सिंह ने कहा था, ‘आप लोग जब भी बुलाएंगे, हम हमेशा हाजिर रहेंगे।’ उन्होंने नवादा तक रोड शो करने की बात भी कही थी। नीरज कुमार के लिए निशांत समेत बड़े नेता करेंगे प्रचार पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू ने एक बार फिर अपने विधान पार्षद नीरज कुमार पर भरोसा जताया है। वह चौथी बार इस सीट से चुनाव मैदान में हैं। उनके समर्थन में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, डिप्टी सीएम विजय चौधरी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत कई नेताओं के प्रचार करने का कार्यक्रम है। हालांकि, प्रचार कार्यक्रम की सूची में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का नाम शामिल नहीं है। यह इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि नीरज कुमार और अनंत सिंह के बीच विवाद को सुलझाने की जिम्मेदारी पार्टी ने ललन सिंह को सौंपी थी। नीरज बोले- जदयू कार्यालय से बनी है प्रचार की सूची प्रचार कार्यक्रम की सूची से ललन सिंह का नाम गायब होने के सवाल पर नीरज कुमार ने कहा कि उन्होंने खुद यह सूची तैयार नहीं की है। उनके मुताबिक, सूची जदयू कार्यालय की ओर से बनाई गई है। जब उनसे पूछा गया कि ललन सिंह उसी इलाके के सांसद हैं, जहां उन्हें स्नातक मतदाताओं से वोट मांगना है, तो नीरज कुमार ने बाढ़ के विधायक डॉ. सियाराम सिंह का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि संबंधित इलाके में विधायक भी हैं। अनंत सिंह ने नीरज के खिलाफ खोला मोर्चा पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में जदयू के भीतर विवाद तब गहराया, जब मोकामा विधायक अनंत सिंह ने पार्टी के आधिकारिक प्रत्याशी नीरज कुमार के बजाय जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह का समर्थन करना शुरू कर दिया। अनंत सिंह नीरज कुमार को चुनाव में हराने की बात भी कह चुके हैं। इससे जदयू के सामने असहज स्थिति पैदा हो गई है। पार्टी का एक विधायक अपने ही दल के उम्मीदवार के बजाय दूसरे प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार कर रहा है। वहीं, नीरज कुमार के समर्थन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को उतारने की तैयारी है। ललन सिंह ने कराई थी सुलह की कोशिश दोनों नेताओं के बीच विवाद को खत्म कराने की जिम्मेदारी ललन सिंह को दी गई थी। 5 अक्टूबर को ललन सिंह ने कहा था कि अनंत सिंह, नीरज कुमार के खिलाफ सार्वजनिक बयान नहीं देने पर सहमत हुए हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि अनंत सिंह नीरज कुमार के लिए चुनाव प्रचार नहीं करेंगे। इसके बाद भी अनंत सिंह का अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार जारी है। अब 14 अक्टूबर को नालंदा में उनकी जन आशीर्वाद यात्रा पर सबकी नजर रहेगी। दूसरी ओर, जदयू अपने प्रत्याशी नीरज कुमार के पक्ष में बड़े नेताओं के जरिए प्रचार तेज करने की तैयारी में है।

