20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार:डकैती के मामले में 18 साल से फरार, 5 साल से भागा स्थायी वारंटी भी पकड़ा

20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार:डकैती के मामले में 18 साल से फरार, 5 साल से भागा स्थायी वारंटी भी पकड़ा

धौलपुर में पुलिस ने फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान में बड़ी कार्रवाई की है। मनियां थाना पुलिस और भरतपुर-धौलपुर डीएसटी ने डकैती के मामले में 18 साल से फरार 20 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ा है। इसके साथ ही 5 साल से फरार एक स्थायी वारंटी भी गिरफ्तार हुआ है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। 15 मार्च 2008 को मनियां टोल के पास एक बस में 9 बदमाशों ने यात्रियों से 2 लाख 64 हजार 300 रुपए नकद और गहने लूटे थे। इस मामले में 8 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके थे। कानपुर देहात निवासी 48 वर्षीय धनीराम उर्फ मामा उर्फ बाबा फरार था, जिस पर 20 हजार का इनाम था।
दूसरी कार्रवाई में धौलपुर के बरैलापुरा मोरोली निवासी 33 वर्षीय करवेन्द्र को गिरफ्तार किया गया। वह 5 साल से फरार था। यह कार्रवाई भरतपुर रेंज आईजी डॉ. प्रीति चंद्रा के निर्देश पर की गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *