भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा AIIMS में भर्ती:पूर्व CM को दिल्ली आवास पर चक्कर आया, टेस्ट हुए, MRI भी कराई गई

भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा AIIMS में भर्ती:पूर्व CM को दिल्ली आवास पर चक्कर आया, टेस्ट हुए, MRI भी कराई गई

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। दिल्ली स्थित आवास पर उन्हें चक्कर आया, जिसके बाद उन्हें दिल्ली AIIMS ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। बताया गया है कि उनके कुछ टेस्ट और MRI की गई है। बुधवार को भी उनके कुछ और टेस्ट किए जाएंगे। हालांकि, AIIMS की ओर से अभी तक कोई मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। हुड्‌डा के निजी सचिव (PA) वीपी धारीवाल ने बताया कि फिलहाल उनकी तबीयत ठीक है। बता दें कि सोमवार को दिल्ली में चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन में भूपेंद्र सिंह हुड्डा शामिल नहीं हुए थे, मगर उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा वहां गए थे। जानें हुड्डा की पहले कब-कब बिगड़ी तबीयत 1 अक्टूबर को मौसी का निधन हुआ हुड्डा की मौसी शांति देवी का 1 अक्टूबर की सुबह निधन हो गया था। वह 104 वर्ष की थीं और पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। उनका अंतिम संस्कार हिसार के खरड़ अलीपुर गांव में किया गया। अंतिम संस्कार में हुड्डा के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, कांग्रेस के सांसद-विधायक और कई अन्य नेता शामिल हुए थे। मौसी के निधन की सूचना मिलने के बाद हुड्डा ने दिल्ली में अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए और हिसार पहुंचे थे ————— यह खबर भी पढ़ें… राहुल गांधी का दीपेंद्र को ट्रक से उतारने का VIDEO:हुड्‌डा की सफाई- बैरिकेड गिर गए थे, राहुल ने उन्हें कंट्रोल करने भेजा दिल्ली में चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को हुए इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च के दौरान कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। (पूरी खबर पढ़ें)

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *