गुरुग्राम जिले के फर्रुखनगर थाना क्षेत्र में बहू की हत्या कर पति और ससुराल वाले 10 महीने के बच्चे को लेकर घर से फरार हो गए हैं। बेटी की मौत की सूचना पाकर उत्तरप्रदेश के हापुड़ जिले के खेड़ा पिलखुवा गांव से पहुंचे, तो उन्हें घर पर ताला लगा मिला। जिसके बाद उन्होंने हंगामा कर दिया और ताला तोड़कर अंदर घुस गए। वहीं मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों द्वारा हंगामा किया जा रहा है। मृतका के पिता अनिल शर्मा ने बताया कि उनसे 25 लाख की डिमांड की जा रही थी और वह 2.5 लाख रुपए दे चुके थे। उनकी बेटी चार पांच महीने से मायके में थी और हाल ही में गुरुग्राम लौटी थी। पिता ने आरोप लगाया कि उनके दामाद, ससुर, सास और देवर ने मिलकर उनकी बेटी की हत्या की है। मायके वाले पुलिस को मौके पर बुलाने पर अड़े हैं, लेकिन पुलिस अभी मौके पर नहीं पहुंची है। इस खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…

