औरंगाबाद में 17 से 20 अक्टूबर तक ट्रैफिक में बदलाव:रमेश चौक से गांधी मैदान तक वाहनों की नो एंट्री, एमजी रोड-नूरी मस्जिद होकर निकलेंगी गाड़ियां

औरंगाबाद में 17 से 20 अक्टूबर तक ट्रैफिक में बदलाव:रमेश चौक से गांधी मैदान तक वाहनों की नो एंट्री, एमजी रोड-नूरी मस्जिद होकर निकलेंगी गाड़ियां

औरंगाबाद में विजयादशमी और रावण दहन के दौरान विशेष ट्रैफिक व्यवस्था रहेगी। डीएम अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर जिला प्रशासन ने 17 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक मार्ग परिवर्तन और यातायात नियंत्रण की व्यवस्था की है। प्रशासनिक निर्देश के अनुसार, रमेश चौक से गांधी मैदान तक प्रशासनिक वाहनों को छोड़कर अन्य दोपहिया और चारपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस मार्ग से जाने वाले वाहनों को एमजी रोड होते हुए कामा बिगहा मोड़ या फार्म मोड़ से पुराने जीटी रोड की ओर भेजा जाएगा। कर्मा रोड क्षेत्र में पुराने जीटी रोड स्थित कर्मा रोड मोड़ से कर्मा भगवान की ओर जाने वाले वाहनों को दानी बिगहा पार्क के बगल से झरी पैलेस होते हुए भेजा जाएगा। फेसर रोड की ओर से आने वाले छोटे वाहनों को नूरी मस्जिद और क्लब रोड होते हुए गेट स्कूल की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं, पुराने जीटी रोड के नवाडीह मोड़ से फेसर जाने वाले वाहन गेट स्कूल, नवाडीह, नूरी मस्जिद अथवा अदरी नदी के रास्ते आगे बढ़ेंगे। भारी वाहनों के लिए अलग रूट एमजी रोड और जसैया ओवरब्रिज के आसपास यातायात नियंत्रण, गेट स्कूल और गांधी मैदान में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। पर्व के दौरान भारी वाहनों के परिचालन को नियंत्रित करने के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। हरिहरगंज की ओर से आने वाले चारपहिया और भारी वाहनों को एमजी रोड ओवरब्रिज की पश्चिमी-उत्तरी लेन में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इन्हें अंडरपास और पूर्वी-उत्तरी सर्विस लेन से रतनुआ ओवरब्रिज के अंडरपास तक भेजकर यू-टर्न से पटना और डेहरी की ओर डायवर्ट किया जाएगा। पटना की ओर से आने वाले भारी वाहनों के लिए जसैया ओवरब्रिज की पूर्वी-उत्तरी सर्विस लेन पर प्रतिबंध रहेगा। इन्हें पश्चिमी-उत्तरी लेन से एलआईसी कार्यालय के पास एनएच-19 की उत्तरी लेन की ओर भेजा जाएगा।
अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग डेहरी और हरिहरगंज की ओर जाने वाले भारी वाहनों को बुलेट शोरूम के पास से एमजी रोड फ्लाईओवर की पश्चिमी सर्विस लेन होते हुए रतनुआ ओवरब्रिज अंडरपास से डायवर्ट किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग निर्धारित की गई है। रमेश चौक और बाजार की ओर से आने वाले वाहनों के लिए गेट स्कूल, रमेश चौक के पीछे स्थित निरीक्षण भवन का खाली परिसर और जिला पंचायत संसाधन केंद्र (डीपीआरसी) परिसर निर्धारित किए गए हैं। वहीं, फार्म मोड़ और पुराने जीटी रोड की ओर से आने वाले वाहन टाउन इंटर स्कूल के पास और गांधी मैदान स्थित पार्किंग स्थल पर खड़े किए जा सकेंगे। प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती दुर्गा पूजा और विजयादशमी के दौरान सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। रमेश चौक, गांधी मैदान मोड़, कर्मा मोड़, जसैया मोड़ और महाराणा प्रताप चौक सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर यातायात की निगरानी की जाएगी। नगर परिषद को आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग करने के निर्देश है। जिला प्रशासन ने संबंधित पदाधिकारियों को यातायात प्रबंधन, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था से जुड़ी सभी तैयारियां करने को कहा है। प्रशासन ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि 17 से 20 अक्टूबर तक लागू यातायात व्यवस्था का पालन करें। निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और अपने वाहन केवल तय पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। प्रशासन का उद्देश्य दुर्गा पूजा, प्रतिमा विसर्जन और रावण पुतला दहन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराना है। औरंगाबाद में विजयादशमी और रावण दहन के दौरान विशेष ट्रैफिक व्यवस्था रहेगी। डीएम अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर जिला प्रशासन ने 17 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक मार्ग परिवर्तन और यातायात नियंत्रण की व्यवस्था की है। प्रशासनिक निर्देश के अनुसार, रमेश चौक से गांधी मैदान तक प्रशासनिक वाहनों को छोड़कर अन्य दोपहिया और चारपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस मार्ग से जाने वाले वाहनों को एमजी रोड होते हुए कामा बिगहा मोड़ या फार्म मोड़ से पुराने जीटी रोड की ओर भेजा जाएगा। कर्मा रोड क्षेत्र में पुराने जीटी रोड स्थित कर्मा रोड मोड़ से कर्मा भगवान की ओर जाने वाले वाहनों को दानी बिगहा पार्क के बगल से झरी पैलेस होते हुए भेजा जाएगा। फेसर रोड की ओर से आने वाले छोटे वाहनों को नूरी मस्जिद और क्लब रोड होते हुए गेट स्कूल की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं, पुराने जीटी रोड के नवाडीह मोड़ से फेसर जाने वाले वाहन गेट स्कूल, नवाडीह, नूरी मस्जिद अथवा अदरी नदी के रास्ते आगे बढ़ेंगे। भारी वाहनों के लिए अलग रूट एमजी रोड और जसैया ओवरब्रिज के आसपास यातायात नियंत्रण, गेट स्कूल और गांधी मैदान में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। पर्व के दौरान भारी वाहनों के परिचालन को नियंत्रित करने के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। हरिहरगंज की ओर से आने वाले चारपहिया और भारी वाहनों को एमजी रोड ओवरब्रिज की पश्चिमी-उत्तरी लेन में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इन्हें अंडरपास और पूर्वी-उत्तरी सर्विस लेन से रतनुआ ओवरब्रिज के अंडरपास तक भेजकर यू-टर्न से पटना और डेहरी की ओर डायवर्ट किया जाएगा। पटना की ओर से आने वाले भारी वाहनों के लिए जसैया ओवरब्रिज की पूर्वी-उत्तरी सर्विस लेन पर प्रतिबंध रहेगा। इन्हें पश्चिमी-उत्तरी लेन से एलआईसी कार्यालय के पास एनएच-19 की उत्तरी लेन की ओर भेजा जाएगा।
अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग डेहरी और हरिहरगंज की ओर जाने वाले भारी वाहनों को बुलेट शोरूम के पास से एमजी रोड फ्लाईओवर की पश्चिमी सर्विस लेन होते हुए रतनुआ ओवरब्रिज अंडरपास से डायवर्ट किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग निर्धारित की गई है। रमेश चौक और बाजार की ओर से आने वाले वाहनों के लिए गेट स्कूल, रमेश चौक के पीछे स्थित निरीक्षण भवन का खाली परिसर और जिला पंचायत संसाधन केंद्र (डीपीआरसी) परिसर निर्धारित किए गए हैं। वहीं, फार्म मोड़ और पुराने जीटी रोड की ओर से आने वाले वाहन टाउन इंटर स्कूल के पास और गांधी मैदान स्थित पार्किंग स्थल पर खड़े किए जा सकेंगे। प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती दुर्गा पूजा और विजयादशमी के दौरान सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। रमेश चौक, गांधी मैदान मोड़, कर्मा मोड़, जसैया मोड़ और महाराणा प्रताप चौक सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर यातायात की निगरानी की जाएगी। नगर परिषद को आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग करने के निर्देश है। जिला प्रशासन ने संबंधित पदाधिकारियों को यातायात प्रबंधन, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था से जुड़ी सभी तैयारियां करने को कहा है। प्रशासन ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि 17 से 20 अक्टूबर तक लागू यातायात व्यवस्था का पालन करें। निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और अपने वाहन केवल तय पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। प्रशासन का उद्देश्य दुर्गा पूजा, प्रतिमा विसर्जन और रावण पुतला दहन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराना है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *