किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए विभाग द्वारा मेंटेनेंस कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार 14 अक्टूबर को पीएसएस दिघलबैंक से संचालित 11 केवी पदमपुर फीडर में ट्री कटिंग का कार्य किया जाएगा। इसको लेकर विद्युत विभाग ने सूचना जारी की है। जारी सूचना के अनुसार सुबह 8 बजे से 11 बजे तक पदमपुर फीडर की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। इस दौरान इस फीडर से जुड़े सभी गांवों और टोलों में बिजली नहीं रहेगी। फॉल्ट और शॉर्ट सर्किट की हो रही घटनाएं विभाग के अनुसार बरसात के बाद बिजली लाइनों के आसपास पेड़ों की टहनियां काफी बढ़ गई हैं, जिससे आए दिन फॉल्ट और शॉर्ट सर्किट की घटनाएं हो रही हैं। इसी समस्या से निजात पाने के लिए टहनियों की छंटाई आवश्यक है, ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध और सुरक्षित बिजली मिल सके। विद्युत विभाग ने पदमपुर फीडर से जुड़े सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे सुबह 8 बजे से पहले ही अपने जरूरी कार्य जैसे पानी भरना, मोबाइल व इन्वर्टर चार्ज करना आदि पूरा कर लें। विभाग ने कहा है कि निर्धारित समय में कार्य पूरा करने का प्रयास किया जाएगा और कार्य समाप्त होते ही बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल कर दी जाएगी। असुविधा के लिए विभाग ने खेद जताते हुए उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए विभाग द्वारा मेंटेनेंस कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार 14 अक्टूबर को पीएसएस दिघलबैंक से संचालित 11 केवी पदमपुर फीडर में ट्री कटिंग का कार्य किया जाएगा। इसको लेकर विद्युत विभाग ने सूचना जारी की है। जारी सूचना के अनुसार सुबह 8 बजे से 11 बजे तक पदमपुर फीडर की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। इस दौरान इस फीडर से जुड़े सभी गांवों और टोलों में बिजली नहीं रहेगी। फॉल्ट और शॉर्ट सर्किट की हो रही घटनाएं विभाग के अनुसार बरसात के बाद बिजली लाइनों के आसपास पेड़ों की टहनियां काफी बढ़ गई हैं, जिससे आए दिन फॉल्ट और शॉर्ट सर्किट की घटनाएं हो रही हैं। इसी समस्या से निजात पाने के लिए टहनियों की छंटाई आवश्यक है, ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध और सुरक्षित बिजली मिल सके। विद्युत विभाग ने पदमपुर फीडर से जुड़े सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे सुबह 8 बजे से पहले ही अपने जरूरी कार्य जैसे पानी भरना, मोबाइल व इन्वर्टर चार्ज करना आदि पूरा कर लें। विभाग ने कहा है कि निर्धारित समय में कार्य पूरा करने का प्रयास किया जाएगा और कार्य समाप्त होते ही बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल कर दी जाएगी। असुविधा के लिए विभाग ने खेद जताते हुए उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

