भोजपुर में जमीन विवाद में बुजुर्ग पर चाकू से हमला:पांच कट्ठा जमीन बेचने को लेकर किया था केस, पत्नी से दुर्व्यवहार

भोजपुर में जमीन विवाद में बुजुर्ग पर चाकू से हमला:पांच कट्ठा जमीन बेचने को लेकर किया था केस, पत्नी से दुर्व्यवहार

भोजपुर जिले के करनामेपुर थाना क्षेत्र के परसौंडा टोला गांव में मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर एक बुजुर्ग को चाकू मार दी गई। चाकू दाहिने पैर में जांघ पर लगी है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। परिजन ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां उनका इलाज चल कराया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर मामले की छानबीन में जुट गई है। जख्मी बुजुर्ग करनामेपुर थाना क्षेत्र के परसौंडा टोला गांव वार्ड नंबर-12 निवासी उमलेश मिश्रा (60) हैं। वह पेशे से किसान है। उमलेश मिश्रा ने बताया कि 2023 में उनके पट्टीदार के ही जितेंद्र मिश्रा ने उनके हिस्से की 5 कट्ठा जमीन बेच दी गई थी। इस संबंध में मैंने स्थानीय थाना में उनके विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। उसी समय से उनसे विवाद चल रहा है और जितेंद्र कई बार मारने की धमकी भी दे चुके है। पुलिस जांच कर रही बाताय कि जब पीड़ित पड़ोसी के दरवाजे पर बैठे हुए थे। तभी जितेंद्र मिश्रा और उनके भाई रविंद्र मिश्रा उनके घर में घुसकर उनकी पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। पत्नी की चिल्लाने की आवाज सुनकर जब वे वहां पहुंचे तो, आरोपियों ने चाकू मार दी। वहीं दूसरी तरफ जख्मी बुजुर्ग उमलेश मिश्रा ने जितेंद्र मिश्रा और उनके भाई रविंदर मिश्रा पर पूर्व के विवाद को लेकर मारपीट और रविंद्र मिश्रा पर चाकू मारने का आरोप लगाया है। करनामेपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर घटना हुई है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। भोजपुर जिले के करनामेपुर थाना क्षेत्र के परसौंडा टोला गांव में मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर एक बुजुर्ग को चाकू मार दी गई। चाकू दाहिने पैर में जांघ पर लगी है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। परिजन ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां उनका इलाज चल कराया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर मामले की छानबीन में जुट गई है। जख्मी बुजुर्ग करनामेपुर थाना क्षेत्र के परसौंडा टोला गांव वार्ड नंबर-12 निवासी उमलेश मिश्रा (60) हैं। वह पेशे से किसान है। उमलेश मिश्रा ने बताया कि 2023 में उनके पट्टीदार के ही जितेंद्र मिश्रा ने उनके हिस्से की 5 कट्ठा जमीन बेच दी गई थी। इस संबंध में मैंने स्थानीय थाना में उनके विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। उसी समय से उनसे विवाद चल रहा है और जितेंद्र कई बार मारने की धमकी भी दे चुके है। पुलिस जांच कर रही बाताय कि जब पीड़ित पड़ोसी के दरवाजे पर बैठे हुए थे। तभी जितेंद्र मिश्रा और उनके भाई रविंद्र मिश्रा उनके घर में घुसकर उनकी पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। पत्नी की चिल्लाने की आवाज सुनकर जब वे वहां पहुंचे तो, आरोपियों ने चाकू मार दी। वहीं दूसरी तरफ जख्मी बुजुर्ग उमलेश मिश्रा ने जितेंद्र मिश्रा और उनके भाई रविंदर मिश्रा पर पूर्व के विवाद को लेकर मारपीट और रविंद्र मिश्रा पर चाकू मारने का आरोप लगाया है। करनामेपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर घटना हुई है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *