मुजफ्फरपुर में अगलगी से 6 घर जले:चूल्हे की चिंगारी से फैली आग, सोने-चांदी के जेवरात और घरेलू समान राख

मुजफ्फरपुर में अगलगी से 6 घर जले:चूल्हे की चिंगारी से फैली आग, सोने-चांदी के जेवरात और घरेलू समान राख

मुजफ्फरपुर के बंदरा प्रखंड की तेपरी पंचायत के वार्ड नंबर-10 में देर रात आग लगने से 6 घर जलकर राख हो गए। पीड़ित परिवारों को 8 लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है। दमकल ने काफी कोशिश के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक, आग रात में खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली एक चिंगारी से फैली। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। बूटन पासवान, शंकर पासवान, मनोज पासवान और चंद्रदेव पासवान के पक्के और फूस के मकान पूरी तरह जल गए। घरों में रखा सारा अनाज, कपड़े, बर्तन, नकदी और महिलाओं के सोने-चांदी के गहने भी जलकर खाक हो गए। पीड़ित परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। किसी के घायल होने की सूचना नहीं घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम गाड़ियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत और कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया। यदि समय रहते काबू नहीं पाया जाता, तो आसपास की पूरी बस्ती इसकी चपेट में आ सकती थी। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी इंसान या मवेशी के हताहत होने की खबर नहीं है। मुजफ्फरपुर के बंदरा प्रखंड की तेपरी पंचायत के वार्ड नंबर-10 में देर रात आग लगने से 6 घर जलकर राख हो गए। पीड़ित परिवारों को 8 लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है। दमकल ने काफी कोशिश के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक, आग रात में खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली एक चिंगारी से फैली। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। बूटन पासवान, शंकर पासवान, मनोज पासवान और चंद्रदेव पासवान के पक्के और फूस के मकान पूरी तरह जल गए। घरों में रखा सारा अनाज, कपड़े, बर्तन, नकदी और महिलाओं के सोने-चांदी के गहने भी जलकर खाक हो गए। पीड़ित परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। किसी के घायल होने की सूचना नहीं घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम गाड़ियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत और कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया। यदि समय रहते काबू नहीं पाया जाता, तो आसपास की पूरी बस्ती इसकी चपेट में आ सकती थी। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी इंसान या मवेशी के हताहत होने की खबर नहीं है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *