सामान्य प्रशासन विभाग ने हरदा जिले में प्रशासनिक फेरबदल के आदेश जारी किए हैं। बालाघाट कलेक्टर कुमार सत्यम को हरदा का नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, हरदा के मौजूदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन को वाणिज्य कर विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। एसडीएम स्तर पर भी बदलाव टिमरनी एसडीएम शैलेन्द्र बड़ोनिया को हरदा का नया एसडीएम बनाया गया है। वहीं, डिप्टी कलेक्टर अशवनराम चिरामन को टिमरनी एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हरदा के वर्तमान एसडीएम अशोक कुमार डेहरिया को जिला कार्यालय से अटैच किया गया है। तहसील स्तर पर नई जिम्मेदारियां नायब तहसीलदार कैलाश यादव को हरदा का अतिरिक्त नायब तहसीलदार बनाया गया है। वहीं, नायब तहसीलदार भगवान दास तमखानिया को हरदा तहसील का कार्यपालक दायित्व सौंपा गया है।

